बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 नाम हैं। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 131 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल किए थे। इनमें 85 पुराने कैंडिडेट हैं। इसमें 12 महिला और 32 युवा उम्मीदवारों को शामिल किया गया था। पार्टी ने 17 एससी और 19 एसटी उम्मीदवारों को टिकट दिया था। पार्टी ने 25 नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। 2013 में भाजपा ने 163 सीटें जीती थीं। राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीट हैं। राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश में नामांकन पत्र भरने का कार्य आरंभ हो जाएगा जो 19 नंवबर तक चलेगा।
केंद्रीय मेंत्री जेपी नड्डा ने पहली लिस्ट जारी करते हुए कहा था कि सभी सीटों के लिए जिन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई वे बैठक में मौजूद थे। अन्य प्रत्याशियों के नामों की भी जल्द घोषणा की जाएगी। कई चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में कांग्रेस को प्रदेश में भाजपा पर बढ़त लेते हुए दिखाया गया है हालांकि भाजपा का दावा है कि विपक्षी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार है। वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को सूबे में अब तक की सबसे करारी शिकस्त दी थी।
एबीपी न्यूज के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में सीटों की बात करें तो बीजेपी को 84 सीट मिलती नजर आ रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 110 सीटें जाती नजर आ रही हैं। वहीं अन्य को 06 सीट मिलती नजर आ रही हैं। राजस्थान में वोटिंग फीसदी की बात करें तो यहां बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 45 फीसदी वोट जाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य को 14 फीसदी वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं।