संपत्ति की चाह में अच्छे-अच्छे लोग अपनों से ही भिड़ जाते हैं। ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं, एक ऐसा ही उदाहरण राजस्थान के अजमेर में दिखा है। रिश्ते में जेठानी-देवरानी लगने वाली दो महिलाएं सरेआम सड़क पर ही लड़ पड़ीं, लड़ाई भी ऐसी कि दोनों लड़ते-लड़ते नाले में गिर गईं फिर भी दोनों के बीच उठापटक जारी रहा।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं करोड़पति परिवार से आती हैं। एक ही घर की दोनों बहुएं हैं, लेकिन जब बात संपत्ति की आई तो सड़क पर ही लड़ने लगीं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों महिलाएं एक दूसरे से नाले में गुत्थमगुत्था करती दिख रही हैं।

घटना राजस्थान के अजमेर के टाटगढ़ रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास की है। यहां पर पहले तो संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। फिर बात जब आगे बढ़ी तो गाली-गलौज होने लगा। इसी बीच दोनों महिलाएं हाथापाई शुरू कर दीं। इस हाथापाई के बीच परिवार के अन्य सदस्य इन्हें छुड़ाने की जगह और उलझ पड़े।

पहले तो सड़क पर ही दोनों महिलाएं एक दूसरे का बाल पकड़कर लड़तीं रहीं, इसके बाद दोनों नाले में जा गिरीं, वहां गिरने के बाद भी लड़ाई जा रही। इसी बीच एक युवक भी नाले में कूदा लेकिन वो महिलाओं की लड़ाई छुड़ाने के बजाय खुद भी लड़ने लगा। इसके बाद कई सदस्य नाले में कूदकर लड़ने लगे।

इसी बीच वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोग वीडियो बनाने लगे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, तब जाकर ये लड़ाई थमी। लोगों ने किसी तरह से महिलाओं को नाले में निकाला। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर चली गई, जहां दोनों ही ओर से इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस के अनुसार नायरा पेट्रोल पंप के मालिक और उसी घर की एक विधवा के बीच संपत्ति विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार को दोनों महिलाएं लड़ पड़ी थीं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।