दिल्ली, पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी (एएपी) ने राजस्थान में भी अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। पार्टी यहां लगातार अपनी नीतियों का चुनाव प्रचार कर रही है। वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को राजस्थान प्रभारी बनाने के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवल ने उन्हें सूबे की अहम जिम्मेदारी सौंपी थी, जिनकी अब जमीनी हकीकत भी सामने आ रही है। कुमार विश्वास ने राजस्थान जाते ही अपने जौहर दिखाने शुरू कर दिए हैं। क्योंकि पार्टी ने यहां अपने पहले ही चुनाव में धमाकेदार एंट्री की है। राजस्थान छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएसआरजे) के बैनर तले चुनाव में खड़े हुए बालाजी महाविद्यालय साधासर नोखा के चारों उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यहां से सरस्वती अध्यक्ष पद, सुमित्रा उपाध्यक्ष पद, सरोज महासचिव पद, रामनिवास सयुक्त सचिव पद का चुनाव जीते हैं।
सीवाईएसएसआरजे के सुनील चौधरी भी मोराका सरकारी कॉलेज में अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं। राजकीय कला महाविद्यालय कोटा से संयुक्त सचिव के उम्मीदवार दीपक शर्मा ने भी जीत हासिल की है। वही दिल्ली से चांदनी चौक से विधायक अल्का लांबा की माने तो राजस्थान में पार्टी के 12 अध्यक्ष पद, 8 पैनल, 35 उम्मीदवारों के साथ दो यूनिवर्सिटी के 50 से ज्यादा सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की है। दूसरी तरफ अजमेर भागवंत यूनिवर्सिटी के रामलाल घाकड़ ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है।
बालाजी महाविद्यालय साधासर नोखा में भी @CYSSRJ का क्लीन स्वीप
सरस्वती – अध्यक्ष
सुमित्रा- उपाध्यक्ष
सरोज -महासचिव
रामनिवास- संयुक्त सचिव pic.twitter.com/X2jZSyFHPm— AAP Rajasthan (@AAPRajasthan) September 4, 2017
राजस्थान के सबसे बड़े कॉलेज में से एक महारानी कॉलेज जयपुर में उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद cyss उम्मीदवार जेबुनिशा।@DrKumarVishwas pic.twitter.com/wDCZzBLzFX
— AAP Rajasthan (@AAPRajasthan) September 4, 2017
भगवंत महाविद्यालय, अजमेर में #CYSS के उम्मीदवार
रामलाल धाकड़ विजयी
सभी कार्यकर्ताओं को बधाई!! @DrKumarVishwas pic.twitter.com/gW4N2tjlM4
— CYSS RAJASTHAN (@CYSSRJ) September 4, 2017
Morarka govt. college Nawalgarh @CYSSRJ candidate Sunil choudhary elected President@DrKumarVishwas pic.twitter.com/6PGrht5FO4
— CYSS RAJASTHAN (@CYSSRJ) September 4, 2017
राजकीय कला महाविद्यालय कोटा से @CYSSRJ के संयुक्त सचिव के उम्मीदवार दीपक शर्मा जीते।
सभी कार्यकर्ताओं को बधाई!! @DrKumarVishwas pic.twitter.com/5Axilw1IRO
— CYSS RAJASTHAN (@CYSSRJ) September 4, 2017
Another Win For #CYSS in Rajasthan Students Elecs
Ram lal dhakad wins as president of Bhagwant university ,Ajmer @DrKumarVishwas pic.twitter.com/nTsaQk9p39
— AAP Rajasthan (@AAPRajasthan) September 4, 2017
Dhansu opening by @CYSSRJ.
51 candidates have won till now. Many full college panels won.
Many more will be won.
Congrats @DrKumarVishwas— Nitin Tyagi (@NitinTyagiAAP) September 4, 2017
