पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी देश के अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों पर नजरें जमाए हुए हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह राजस्थान के जयपुर पहुंचे जहां मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों से राजस्थान की जनता परेशान हो चुकी हैं और अब आम आदमी पार्टी आने वाले चुनाव में राजस्थान के लोगों के लिए एक विकल्प बनेगी।

क्या सचिन पायलट होगे शमिल ?: इस पर आप सांसद ने कहा कि दिल्ली से आप विधायक विनय मिश्रा को राजस्थान में संगठन की जिम्मेदारी सौपी गई है, जो भी दूसरे दलों के अच्छे नेता हैं उनसे संपर्क किया जाएगा। दूसरे दलों के जो भी अच्छे नेता आम आदमी पार्टी में आना चाहते हैं। उनका आप में स्वागत है। वहीं सचिन पायलट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक मेहनती यंग नेता है। जनता के लिए काम करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को आप में शमिल होने की फिलहाल कोई चर्चा नहीं है।  

आम आदमी पार्टी के गिनाए काम: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में भाजपा और एक राज्य में आम आदमी पार्टी को जीत मिली थीं। इस जीत पर संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब में आप सरकार की सरकार बनने के साथ ही काम शुरू हो गया है।

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ के हेल्पलाइन जारी की, 25 हजार सरकारी नौकरियों निकाली, विधानसभा के द्वारा 35 हजार लोगों को नियमित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में प्रचंड बहुमत से बनी आप सरकार ने देश में यह संदेश देने की कोशिश की कि केजरीवाल का मॉडल को गवर्नेंस पंजाब पहुंच चुका है। इसका अब देश में विस्तार होने जा रहा है।

5 बड़े राज्यों में चुनाव : 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के पांच बड़े राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। 2022 के अंत में गुजरात, 2023 की शुरुआत में कर्नाटक, त्रिपुरा जबकि 2023 आखिरी महीनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं चुनावों में समय कम होने के चलते आम आदमी पार्टी तेजी से इन राज्यों में संगठन का विस्तार कर रही है।