Rajasthan Teacher Recruitment 2022: राजस्थान में रीट 2022 परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान सरकार ने शिक्षकों के 46,500 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है।
जल्द ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती के लिए केवल वहीं अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने रीट 2022 परीक्षा पास की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजवन 4 या 5 फरवरी 2023 को किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया में लेवल 1 के 15 हजार और लेवल 2 के 31 हजार 500 पद शामिल हैं। लेवल 1 कक्षा से 5वीं तक और लेवल 2 कक्षा 8वीं तक शिक्षक भर्ती है।
चयन परीक्षा
चयन परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में पात्रता परीक्षा और दूसरे चरण में परीक्षा शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा होगी।
बता दें कि राज्य में रीट 2022 परीक्षा का आयोजन निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 23 और 24 जुलाई 2022 को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।
वहीं रीट 2021 के जरिए राज्य में करीब 32 हजार शिक्षकों की भर्तियां की गई थी।रीट 2022 परीक्षा के लिए करीब 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भर्ती परीक्षा का परीक्षा पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का समय 2 घंटे 30 मिनट का होगा।
परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछें जाएंगे। सभी प्रश्न 2 नंबर के होंगे यानि की परीक्षा 300 नंबरों की होगी। परीक्षा के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड से किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।