राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ दो दिन का प्रचार बचा है। ऐसे में आज दोनों ही पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की फौज मैदान में उतार रखी है। आज प्रधानमंत्री, वर्तमान-पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व-वर्तमान केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की दर्जनों रैलियां होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तीन-तीन जिलों में जनसभाएं करेंगे। गौरतलब है कि राज्य में 7 दिसंबर को मतदान है, ऐसे में 5 दिसंबर की शाम को पांच बजे प्रचार का शोर थम जाएगा।

…ऐसा होगा नेताओं का चुनावी कार्यक्रम

नरेंद्र मोदी – सुबह 11 बजे हनुमानगढ़, दोपहर 2:45 बजे सीकर और शाम 4:50 बजे जयपुर</p>

राहुल गांधी – सुबह 11:30 बजे मालाखेड़ा (अलवर), दोपहर 1:15 बजे सूरजगढ़ (झुंझुनूं) और शाम 3:30 बजे सलूंबर (उदयपुर)

राजनाथ सिंह – सुबह 11:10 बजे डीग कुम्हेर, दोपहर 1 बजे झुंझुनूं, शाम 3:45 बजे सांचौर

नितिन गडकरी – सुबह 11 बजे उदयपुर में प्रेस कांफ्रेंस, दोपहर 1:30 बजे बुगू में जनसभा, दोपहर 3 बजे टोंक में रोड शो

वसुंधरा राजे – सुबह 10:30 बजे सलूंबर, 11:55 बजे सहाड़ा, दोपहर 1:55 बजे कोटडी, 3 बजे टोंक (रोड शो) और शाम 4:30 बजे केशोरायपाटन

दिग्विजय सिंह – सुनेल (झालरापाटन विधानसभा) में सुबह 11 बजे, पिड़ावा में दोपहर 1:30 बजे, रायपुर में शाम 5 बजे और रात में झालावाड़

हरीश रावत – 3 बजे झोटवाड़ा, 4:30 बजे सिविल लाइंस

कुमारी शैलजा – रात 8 बजे किशनपोल

गजेंद्र सिंह शेखावत – सुबह 10 बजे शिव, 11:35 जावाल, दोपहर 1 बजे गागोड़ा, शाम 7:30 बजे विद्याधर नगर

भाजपा के 200 तो कांग्रेस के 195 प्रत्याशी मैदान में
राज्य में 200 विधानसभा सीटों पर एक साथ एक ही चरण में 7 दिसंबर को मतदान होगा। 11 दिसंबर को सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। राज्य में भाजपा ने सभी 200 सीटों पर तो कांग्रेस ने 195 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इनके अलावा बसपा समेत कई दल इस बार मैदान में हैं जो नतीजे आने के बाद महत्वपूर्ण हो सकते हैं।