Rafiganj Assembly Election Result 2025: बिहार की रफीगंज विधानसभा सीट पर कुछ देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। रफीगंज विधानसभा सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला जदयू के प्रमोद कुमार सिंह और राजद के गुलाम शाहिद के बीच है। इस सीट पर जन सुराज पार्टी के टिकट पर विकास कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1प्रमोद कुमार सिंहजदयू
2गुलाम शाहिदराजद
3विकास कुमार सिंहजन सुराज पार्टी

रफीगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में रफीगंज विधानसभा सीट पर राजद के मोहम्मद नेहालुद्दीन ने 63,325 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़े प्रमोद कुमार सिंह रहे। प्रमोद कुमार सिंह को 53,896 वोट जबकि तीसरे स्थान पर रहे जदयू के अशोक कुमार सिंह को 26,833 वोट प्राप्त हुए। रफीगंज विधानसभा सीट पर चौथे नंबर पर बसपा के रंजीत कुमार (14,597 वोट) जबकि पांचवें नंंबर पर लोजपा के मनोज कुमार सिंह (8491 वोट) रहे।

Bihar Election Results Live | Bihar All Seats Election Results Live

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1मोहम्मद नेहालुद्दीनराजद63,325
2प्रमोद कुमार सिंहनिर्दलीय53,896
3अशोक कुमार सिंहजदयू26,833
4रंजीत कुमारबसपा14,597

रफीगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

इससे पहले साल 2015 के विधानसभा चुनाव में रफीगंज विधानसभा सीट पर जदयू के अशोक कुमार सिंह को जीत हासिल हुई। रफीगंज विधानसभा सीट पर जदयू के अशोक कुमार सिंह को 62,897 वोट प्राप्त हुए जबकि दूसरे नंबर पर रहे लोजपा के टिकट पर लड़े प्रमोद कुमार सिंह 53,372 वोट मिले। 2015 के चुनाव में जदयू महागठबंधन का हिस्सा थी जबकि लोजपा एनडीए के साथ थी। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर बसपा के अलाउद्दीन मोहम्मद रहे। बसपा प्रत्याशी को इस चुनाव में 11,530 वोट प्राप्त हुए।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1अशोक कुमार सिंहजदयू62,897
2प्रमोद कुमार सिंहलोजपा53,372
3अलाउद्दीन मोहम्मदबसपा11,530

रफीगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2010

साल 2010 के विधानसभा चुनाव में भी रफीगंज विधानसभा सीट पर जदयू के अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्हें इस चुनाव में 58,501 वोट जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजद के मोहम्मद नेहालुद्दीन को 34,816 वोट मिले। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर कांग्रेस की माधवी सिंह (6273 वोट) और चौथे स्थान पर बसपा के मोहम्मद अब्दुल कुदुस अंसारी (4162) रहे।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1अशोक कुमार सिंहजदयू58,501
2मोहम्मद नेहालुद्दीनराजद34,816
3माधवी सिंहकांग्रेस6,273
4अब्दुल कुदुस अंसारीबसपा4,162