Purnia Assembly Election Result 2025: पूर्णिया विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत का चौका लगा दिया है। वहीं, इस सीट पर विजय कुमार खेमका ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। इस सीट पर भाजपा लगातार 2010 से जीत दर्ज करती आ रही है। वहीं, विजय कुमार खेमका इस सीट पर साल 2015 में जीत हासिल किए थे, तब से लेकर वह लगातार जीत रहे हैं।
विजय कुमार खेमका ने इस बार पूर्णिया सीट से अपने निकटतम कांग्रेस उम्मीदवार जितेन्द्र कुमार को कुल 33222 वोटों के अंतर से हराया है। खेमका को कुल 127614 वोट मिले हैं। वहीं, जितेन्द्र कुमार को 127614 वोट मिले हैं। इस सीट पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संतोष कुमार सिंह तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 3701 वोट मिले हैं। इस सीट पर चार उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीत/हार |
| भारतीय जनता पार्टी | विजय कुमार खेमका | 127614 | जीत |
| कांग्रेस | जितेन्द्र कुमार | 94392 | हार |
2020 विधानसभा चुनाव
2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय खेमका ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 97,757 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस की इंदु सिन्हा को 65,603 वोट प्राप्त हुए थे।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी?
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजा | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
|---|
| विजय खेमका | बीजेपी | जीते | 97,757 | 52.78% |
| इंदु सिन्हा | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 65,603 | 35.42% |
| विजय उरांव | SDPI | तीसरे स्थान पर | 5,493 | 2.97% |
2015 विधानसभा चुनाव
2015 में भी भाजपा के विजय खेमका ने जीत हासिल की थी। उन्हें 92,020 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की इंदु सिन्हा को 59,205 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजा | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|---|
| विजय खेमका | बीजेपी | जीते | 92,020 | 49.26% |
| इंदु सिन्हा | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 59,205 | 31.70% |
| रामचरित्र यादव | निर्दलीय | तीसरे स्थान पर | 7,614 | 4.08% |
2010 विधानसभा चुनाव
2010 में भाजपा के राज किशोर केसरी ने आसान जीत दर्ज की थी। उन्हें 54,605 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के रामचरित्र यादव को 39,006 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार | पार्टी | नतीजा | वोट | वोट प्रतिशत (%) |
|---|
| राजकिशोर केसरी | बीजेपी | जीते | 54,605 | 41.42% |
| रामचरित्र यादव | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 39,006 | 29.58% |
| अमित कुमार | सीपीएम | तीसरे स्थान पर | 23,061 | 17.49% |
2005 विधानसभा चुनाव
2005 के चुनाव में भी भाजपा के राज किशोर केसरी विजयी रहे थे। उन्हें 46,841 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजद के रामचरित्र यादव को 30,262 वोट प्राप्त हुए थे।
जातीय और राजनीतिक समीकरण
पूर्णिया सीट पर भाजपा की पकड़ पारंपरिक रूप से मजबूत मानी जाती है। यहां सांसद पप्पू यादव की भूमिका भी अहम रहती है, क्योंकि उनका प्रभाव आसपास के इलाकों में भी देखा जाता है। इस सीट पर कई जातियों का मिश्रित समीकरण है जो अंतिम नतीजे पर निर्णायक असर डाल सकता है।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE: यहां जानें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कौन चल रहा आगे
