Punjab Zila Parishad, Panchayat Samiti election results: पंजाब जिला परिषद और पंचायत समिति के वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा में चल रही है। राज्य भर कई मतगणना केन्द्र पर वोटों की गिनती हो रही है। 19 सितंबर को 354 जिला परिषद और 2900 पंचायत समिति सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव हुए थे।अब तक की ताजा जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को इन चुनावों में जोरदार सफलता मिली है। कांग्रेस ने पंचायत समिति के चुनाव में अबतक 1000 सीटें मिली है। जबकि मुख्य विपक्षी दल अकाली दल कांग्रेस से काफी पीछे रह गई है। अकाली दल को 134 सीटें मिल पाई है। पंचायत समिति और  जिला परिषद के नतीजे कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। अबतक मिले रुझानों में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है। सीएम अमरिन्दर सिंह के लिए ये बेहद खुशी की खबर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नतीजों पर आतिशबाजी शुरू कर दी है।

बता दें कि राज्य में 22 जिला परिषद और 150 पंचायत समिति हैं। अब तक आए नतीजों के मुताबिक मतगणना में कांग्रेस को बढ़त मिली है। बता दें कि जिला परिषद के 33 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये थे, जबकि पंचायत समिति के 369 सदस्य निर्विरोध विजयी घोषित किये गये हैं। मतदान के दौरान 17,268 पोलिंग बूथ बनाये गये थे। शांतिपूर्वक मतदान के लिए 50 हजार पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे।

कांग्रेस को फिरोजपुर, मुक्सतर, लुधियाना और पटियाला में जीत मिली है। कांग्रेस ने सामना, नाभा, संगरूर जोन्स में जीत हासिल की है। बरनाला और गुरुदासपुरमें भी कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा है।

 

Live Blog

16:56 (IST)22 Sep 2018
पीछे रह गई अकाली दल


कांग्रेस ने लुधियाना में जिला परिषद की सभी 6 सीटों पर जीत हासिल की है। आज की मतगणना के मुताबिक कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल अकाली दल से काफी बढ़त हासिल कर ली है।

16:37 (IST)22 Sep 2018
गुरदासपुर में जीती कांग्रेस

गुरदासपुर में कांग्रेस ने सभी 22 जोन्स के ब्लॉक समिति सीटों पर जीत हासिल की है। मुक्तसर जिला परिषद में 13 जोन्स में कांग्रेस ने 10 सीटें जीती हैं। यहां पर 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदरवार जीते हैं। फिरोजपुर में जिला परिषद में कांग्रेस ने 10 सीटें जीतीं हैं।

15:38 (IST)22 Sep 2018
बरनाला में कांग्रेस जीती

ब्लॉक समिति के नतीजों की बात करें तो बरनाला में कांग्रेस के हरदेव सिंह ने खुदी कलॉ ब्लॉक समिति जोन एक में जीत हासिल की है। जीत के बाद उनके समर्थकों ने खूब जश्न मनाया।

15:30 (IST)22 Sep 2018
जिला परिषद में भी कांग्रेस आगे

जिला परिषद रिजल्ट पर बात करें तो कांग्रेस ने 354 में से 85 सीटें जीती हैं। जबकि अकाली दल को 8 सीटें मिली हैं।

15:18 (IST)22 Sep 2018
कांग्रेस ने 862 ब्लॉक समिति सीटों पर कब्जा किया

पंजाब ब्लॉक समिति के चुनाव नतीजे में कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है। ताजा नतीजों के मुताबिक कांग्रेस ने 862 ब्लॉक समिति के सीट जीत लिये हैं। अकाली दल ने 108 सीटें जीती हैं। आप के खाते में 7 और अन्य के खाते में 26 सीटें गई हैं।

14:21 (IST)22 Sep 2018
अमृतसर, फिरोजपुर और लुधियाना में जीती कांग्रेस

कांग्रेस की प्रणीत कौर ने फिरोजपुर जोन 22 से जीत हासिल की है। यहां पर उन्हें 693 वोटों से जीत हासिल है। अमृतसर में कांग्रेस 44 ब्लॉक समिति जोन्स पर आगे चल रही है। यहीं नहीं पार्टी को फिरोजपुर और लुधियाना में भी शुरुआती बढ़त हासिल है।

14:16 (IST)22 Sep 2018
कांग्रेस के खाते में 624 ब्लॉक समिति और 49 जिला परिषद सीटें


पंजाब जिला परिषद और पंचायत समिति के वोट में कांग्रेस को जोरदार कामयाबी मिली है। अबतक की मतगणना के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने 624 ब्लॉक समिति सीटें जीतीं हैं। जबकि अकाली दल को 70 ब्लॉक समिति की सीटें मिली हैं। जिला परिषद की सीटों में कांग्रेस ने 354 में 49 सीटें जीती हैं। इधर मतगणना में अच्छे नतीजे को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी है।