Punjab Vigilance Bureau arrests Sunder Sham Arora: पंजाब में श्याम सुंदर अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में श्याम सुंदर अरोड़ा पर विजिलेंस के अधिकारी को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने का आरोप है। इस बीच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार(15 अक्टूबर) को पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि अरोड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री थे। विजिलेंस ने इन्हें शनिवार को पूछताछ के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। इससे पहले बुधवार(12 अक्टूबर) को भी मोहाली विजिलेंस मुख्यालय में अरोड़ा से पूछताछ हुई थी।

विजिलेंस की एक टीम ने श्याम सुंदर के होशियारपुर स्थित घर पर भी तलाशी लेने पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री विजिलेंस अधिकारियों के सवालों का ठीक से जवाब और कथित तौर पर खुद की सफाई में पुख्ता सबूत नहीं दे पाए। ऐसे में विजिलेंस ने संतुष्ट जवाब न पाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वहीं श्याम सुंदर पर हुई कार्रवाई को लेकर उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। मालूम हो कि श्याम सुंदर अरोड़ा इसी साल सितंबर में कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे। ऐसे में अब उनपर राज्य की विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू किया है।

श्याम सुंदर पर हुई कार्रवाई को लेकर मोहाली में विजिलेंस अधिकारी ने एक प्रेस प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उन्होंने विजिलेंस के एक अधिकारी मनमोहन सिंह को बैग में 50 लाख रुपए नगद डालकर रिश्वत देने लाए थे, उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (PSIEC) के औद्योगिक प्लॉट के आवंटन में “अनियमितताओं” को लेकर अरोड़ा की कथित भूमिका की जांच की जा रही है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने जानकारी दी कि विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वायड के एआईजी मनमोहन कुमार के बयान के आधार पर पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।