Punjab Flood LIVE Latest Updates: पंजाब इस साल भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है, भारी बारिश की वजह से राज्य को काफी नुकसान हुआ है। पंजाब में रावी, सतलुज जैसी नदियां उफान पर हैं, कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। पंजाब में कई दिनों बाद कुछ राहत तो है, बारिश भी कम हो रही है, लेकिन हालात सामान्य होने में समय लगेगा। 1988 के बाद पंजाब ने यह सबसे भयंकर बाढ़ देखी है, राज्य सरकार ने केंद्र से अपील है कि उन्हें हर तरह की राहत सामग्री दी जाए। एनडीआरएफ के जवान भी मुस्तैद हैं और बोट के जरिए लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं।

अब पंजाब में आई बाढ़ का सबसे ज्यादा असर किसानों पर भी पड़ा है, उनके खेत पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं, फसलें बर्बाद हुई हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद जमीन पर उतर स्थिति का जायजा लिया है, उनकी तरफ से हालात काफी चिंताजनक बताए गए हैं।

पंजाब में आई बाढ़ से जुड़े हर अपडेट यहां पढ़ें-

Live Updates
13:39 (IST) 5 Sep 2025

Punjab Flood LIVE: संजय सिंह ने क्या कहा?

AAP सांसद संजय सिंह ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर कहा, "...हर जगह जलभराव और बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही है। लोग घरों की छत पर रहने के लिए मजबूर हैं। उनके सामान, मकान, खेती, मवेशियों और पशुओं का नुकसान हुआ है।

13:35 (IST) 5 Sep 2025

Punjab Flood LIVE: पप्पू यादव का बड़ा ऐलान

पप्पू यादव ने बोला है कि पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वे अपने दो महीने का वेतन दान करने जा रहे हैं। इसके अलावा वे हिमाचल और दूसरे बाढ़ प्रभावित राज्यों की भी मदद करेंगे।

13:30 (IST) 5 Sep 2025

Punjab Flood LIVE: मनु भाकर ने पंजाब बाढ़ पर क्या बोला

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने पंजाब बाढ़ पर प्रतिक्रिया दी है। वे लिखती हैं कि मैं इस मुश्किल समय में पंजाब के लोगों के साथ खड़ी हूं, उनके लिए प्रार्थना कर रही हूं, आप हिम्मत मत हारिए।

13:28 (IST) 5 Sep 2025

Punjab Flood LIVE: सुरजेवाला का शिवराज पर वार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला किया है। एक्स पर वे लिखते हैं कि पंजाब बाढ़ की तबाही से ग्रस्त है, गाँव, खेत- खलिहान, मकान सब बाढ़ की चपेट में हैं, दर्जनों लोग मार गए, हज़ारों मवेशी बह गए…. और…. BJP के कृषि मंत्री दर्जनों कैमरा टीम के साथ “पोज” बना रहे हैं।

13:26 (IST) 5 Sep 2025

Punjab Flood LIVE: शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की जो परिस्थितियां हैं, उससे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अत्यंत चिंतित हैं । उन्हीं के निर्देश पर मैं वहां के हालात समझने पंजाब गया था।

11:47 (IST) 5 Sep 2025

Punjab Flood LIVE: हर गांव में एक राजपत्रित अधिकारी तैनात

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इस मुश्किल समय में संवाद स्थापित करने के लिए हर गांव में एक राजपत्रित अधिकारी को तैनात किया है।

11:43 (IST) 5 Sep 2025

Punjab Flood LIVE: फसलों को भारी नुकसान

पंजाब में बाढ़ की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गुरदासपुर में 40,169 हेक्टेयर और अमृतसर में 26,701 हेक्टेयर फसल नष्ट बताई जा रही है।

11:41 (IST) 5 Sep 2025

Punjab Flood LIVE: रोजगार पर कैसे संकट आया?

पंजाब में बाढ़ की वजह से रोजगार पर संकट आ गया है। बिहार से आए कई मजदूर जो पंजाब में छोटा-मोटा काम कर रहे थे, उन्हें अब वापस लौटना पड़ा है।

11:40 (IST) 5 Sep 2025

Punjab Flood LIVE: कितने गांव प्रभावित?

पंजाब में इस समय बाढ़ की वजह से 1900 से ज्यादा गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। उन गांव का मुख्यधारा से संपर्क टूट चुका है।

11:38 (IST) 5 Sep 2025

Punjab Flood LIVE: भाखड़ा नदी खतरे के निशान से 1 फीट नीचे

पंजाब में कई दिनों बाद थोड़ी राहत देखने को मिल रही है। भाखड़ा नदी खतरे के निशान से 1 फीट नीचे पहुंच गई है। जलस्तर में आई कमी एक अच्छा संकेत मानी जा रही है।

11:37 (IST) 5 Sep 2025

Punjab Flood LIVE: पंजाब में बाढ़ की वजह से कितनी मौतें?

पंजाब में बाढ़ की वजह से 43 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।