पंजाब के जालंधर में आईएएस अधिकारी बबीता कलेर पर हत्या के प्रयास को लेकर FIR दर्ज की गई है। जबकि उनके पति स्टीफन कलेर और निजी सुरक्षा अधिकारी सुखकरण सिंह पर भी मामला दर्ज किया गया है। दरअसल मामला जालंधर के पीआईएमएस अस्पताल के पास पॉश इलाके की एक जमीन पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद बबीता कलेर के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने प्लॉट मालिक को गोली मार दी।
आईएएस बबीता के पति पंजाब की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी के नेता है। जबकि पंजाब सरकार द्वारा उनको मिली सुरक्षा के तहत सुखकरण सिंह तैनात हैं। इस मामले में पुलिस ने सुरक्षा अधिकारी सुखकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल हथियार को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने सुखकरण सिंह को निलंबित करने के लिए विभाग को सिफारिश भी भेज दी है। पुलिस जल्द ही सुखकरण को कोर्ट में पेश कर पूछताछ करेंगे।
मिट्टी डालने को शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस बबीता और स्टीफन कलेर को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है। सहायक पुलिस उपायुक्त हरिंदर सिंह गिल ने कहा कि पुलिस पूछताछ के दौरान यह पता लगाएंगी कि गोली क्यों चलाई गई? क्या यह जरूरी था या दबाव में किया गया?
दिल्ली वासियों के लिए गुड न्यूज, अब इन सात कामों के लिए नहीं चाहिए पुलिस से लाइसेंस
आईएएस अधिकारी बबीता कलेर जालंधर के बारादरी इलाके में रहते हैं। उनका कथित तौर पर बगल के प्लॉट के मालिकों के साथ मिट्टी डालने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बबीता कलेर के सुरक्षा अधिकारी सुखकरन सिंह ने प्लॉट मालिक के भाई को गोली मार दी। पीड़ित हरप्रीत सिंह के पैर में गोली लगी। गोली सरकारी बंदूक से चलाई गई थी।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 115 (2) (चोट पहुंचाना), और 61 (2) (आपराधिक साजिश) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज किया गया है। इस मामले में आप नेता स्टीफन कलेर ने बताया कि मिट्टी डालने आए लोगों को प्लॉट मालिक से बात करने के लिए कहा गया था। कलेर ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर बातचीत की लेकिन प्लॉट मालिक घर के अंदर चले गए। इस दौरान मिट्टी डालने आए मजदूरों ने कथित तौर पर सुरक्षा अधिकारी से बहस शुरू कर दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके साथ कथित तौर पर उस पर हमला करने की भी कोशिश की, जिसके बाद पीएसओ ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।