Punjab Results 2022: पंजाब में विधानसभा की सभी 117 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। राज्य में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी की इस सुनामी ने कांग्रेस-अकाली दल के कई किलों को ध्वस्त कर दिया। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू हार गए हैं। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए, अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल भी अपनी सीट नहीं बचा सके। सीएम चन्नी भी दोनों सीटों पर हार गए हैं। इसके अलावा सोनू सूद की बहन मालविका सूद चुनाव हार गई हैं। आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने धुरी से बड़े अंतर से चुनाव जीता। इस जीत से उत्साहित आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब देश में क्रांति लाने का समय आ गया है।
राज्य में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे हार गए। कांग्रेस से बगावत करके अपनी अलग पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अपनी परंपरागत सीट पटियाला से चुनाव हार गए हैं। कैप्टन को आप उम्मीदवार अजीत पाल कोहली ने हराया है। अजीत पाल कोहली पहले अकाली दल में थे।
वहीं आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान चुनाव जीत गए हैं। आप की जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि सबसे पहले वो बेरोजगारी दूर करने के लिए काम करेंगे। मान ने कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 58,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है।
विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार, 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में थे। उन्होंने बताया कि राज्य में 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। बीते तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे कम मतदान हुआ था।
Election Results 2022 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और अहम जानकारी जानने के लिए यहां क्लिक करें
2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में 77.40 प्रतिशत, 2012 में 78.20 प्रतिशत और 2007 में 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2002 में केवल 65.14 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में इस बार अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) एक प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी है, जबकि कांग्रेस बहुकोणीय मुकाबले में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 नतीजों के हाईलाइट्स
Punjab Election Results 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के आसार हैं। अधिकतर एग्जिट पोल AAP की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। काउंटिंग डे से पहले ही भगवंत मान चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। इस बार AAP ने उन्हें सीएम कैंडिडेट बनाया।
रुझानों में कांग्रेस लगातार नीचे जा रही है। पार्टी अब सिर्फ 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी गठबंधन पांच सीटों पर आगे चल रही है।
पंजाब में कांग्रेस बड़ी हार की ओर दिख रही है। राज्य में सत्ताधारा कांग्रेस के कई बड़े नेता अभी पीछे चल रहे हैं। पार्टी मात्र 14 सीटों पर आगे चल रही है।
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से पीछे चल रही हैं।
अकाली दल गठबंधन नौ सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा बीजेपी गठबंधन चार सीटों पर आगे चल रहा है।
पंजाब में कांग्रेस सत्ता से बाहर जाती दिख रही है। नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चन्नी दोनों पीछे चल रहे हैं। आप 84 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 17 सीटों पर आगे है।
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। कैप्टन अपनी परंपरागत सीट पटियाला से चुनावी मैदान में हैं।
आम आदमी पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अकाली दल गठबंधन सात सीटों पर आगे चल रही है।
शिरोमणि अकाली दल पंजाब के मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में आगे है। अकाली दल अभी तक 7 सीटों पर आगे चल रही है।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही अपने परिवार के साथ चमकौर साहिब गुरुद्वारा में पूजा-अर्चना की।
कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक 53 सीटों के रुझान सामने आए हैं।
अभी तक रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अकाली दल गठबंधन छह सीटों पर आगे है।
कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रही है।
पंजाब की जलालाबाद सीट से अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं। वहीं अकाली दल गठबंधन छह सीटों पर आगे चल रहा है।
अमृतसर पूर्व से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं। यहां से अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया उनके सामने हैं।
कांग्रेस भी धीरे-धीरे अपनी बढ़त बनाती दिख रही है। अब राज्य में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है। आप राज्य में नंबर एक की पोजिशन पर बनी हुई है।
कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक 41 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आए हैं। जिनमें कांग्रेस को नुकसान होता दिख रहा है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी रुझानों में तेजी से आगे बढ़ रही है। अभी तक अरविंद केजरीवाल की पार्टी 20 सीटों पर बढ़त बना चुकी है।
रुझानों में कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अकाली दल पांच सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है।
आम आदमी पार्टी पंजाब में 14 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में आप नंबर एक पर बनी हुई है।
रुझान के अनुसार सत्ताधारी कांग्रेस को नुकसान होता दिख रहा है। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस सात सीटों पर आगे चल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरी बीजेपी दो सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अकाली दल चार सीटों पर आगे है।
ताजा रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी आठ सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल गठबंधन तीन सीटों पर आगे चल रहा है।
पंजाब के शुरुआती रुझाने के अनुसार एक सीट पर अकाली दल आगे चल रही है।
वैसे, साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस ने 117 में से 77 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर शिअद-भाजपा गठबंधन के दस साल के शासन को समाप्त किया था। चुनाव में आप को 20 सीट, शिअद-भाजपा गठबंधन को 18 सीट और लोक इंसाफ पार्टी को दो सीट पर जीत मिली थी।
पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। गुरुवार को मतगणना के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 77 सीटों पर कब्जा कर सूबे में सरकार बनाई थी। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और अलग पार्टी बनाकर वे भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, मतदान के बाद आए अधिकांश एग्जिट पोल्स पंजाब में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की तरफ इशारा कर रहे हैं।