Pune, Bihar rains, UP Rains, Delhi Weather Forecast Mumbai Rains Updates, IMD NDRF: पुणे जिले के कुछ हिस्सों में गुरुवार को आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है, जबकि पांच लोग अब भी लापता हैं। एक अधिकारी ने शनिवार रात में यह जानकारी दी। पुणे और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार के बीच 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई जिससे कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। इसके परिणामस्वरूप अधिकारियों ने तीन हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि 16 लोगों की मौत पुणे शहर में हुई, जबकि छह लोग जिले के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से संबंधित दुर्घटनाओं में मारे गए।

उधर, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया और मकान गिरने तथा अन्य वर्षाजनित हादसों में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण—पश्चिमी मानसून पूरे प्रदेश में बेहद सक्रिय है और पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हुई है । पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई। इस दौरान जौनपुर में सबसे ज्यादा 30 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा आजमगढ़ में 22, लालगंज में 19, ज्ञानपुर में 18, पट्टी और बर्डघाट में 14—14, हैदरगढ़, मुजफ्फरनगर, मोहम्मदाबाद और फतेहपुर में 13—13 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

आजमगढ़ और मिर्जापुर जिलों में शनिवार (28 सितंबर) को बारिश के बीच कच्चे मकान ढहने की अलग अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी। मिर्जापुर से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शहर के घंटाघर इलाके में तड़के बारिश के बीच सतीश कुमार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में सतीश (60), उनकी पत्नी माधुरी देवी (58) और बेटा किशन कुमार (24) मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे से तीनों को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश के चलते नालंदा मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। जिसके चलते मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। तीमारदार हाथ में ग्लूकोज की बोतल लेकर खड़े हैं।

Live Blog

Highlights

    08:38 (IST)29 Sep 2019
    पुणे में भारी बारिश का कहर

    महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार से शुरू हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया है। शहर में गुरुवार को 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से नालों और नदियों में पानी भर गया, जिससे जिले भर में कई स्थानों पर दीवारें गिर गईं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग लापता हैं। 3,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। यहां के 59 गांव प्रभावित हुए।

    06:01 (IST)29 Sep 2019
    जलभराव और यातायात से जनजीवन प्रभावित

    जम्मू प्रांत के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते जलभराव और यातायात जाम के कारण शनिवार सुबह जनजीवन बाधित हो गया।

    05:15 (IST)29 Sep 2019

    deleting_message

    05:15 (IST)29 Sep 2019

    deleting_message

    03:03 (IST)29 Sep 2019
    बनी रहेगी वर्षा की स्थिति

    भारतीय मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि ने अगले 48 घंटे के पूर्वानुमान में बताया कि मध्य बिहार, पूर्वी बिहार, उत्तर पूर्वी बिहार एवं दक्षिण पूर्वी बिहार में वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद स्थिति में सुधार होगा और तीन अक्टूबर तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। 

    02:14 (IST)29 Sep 2019
    रेल यातायात, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित

    बिहार में, शुक्रवार से हो रही लगातार भारी बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और इसके चलते रेल यातायात, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं स्कूल प्रभावित हुए हैं।पटना शहर स्थित उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निजी मकान, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के आवास निर्जन द्वीप जैसे प्रतीत हो रहे थे।

    01:24 (IST)29 Sep 2019
    मौसम विभाग ने जताया भारी बारिश का अनुमान

    उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार ने कहा कि 25 लोगों की मौत शनिवार को हुई, वहीं 10 लोगों की शुक्रवार को जान चली गई थी। मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

    00:28 (IST)29 Sep 2019
    उत्तर प्रदेश में भारी बारिश ; चार राज्यों में 48 लोगों की मौत, बिहार में जनजीवन प्रभावित

    देश के कई हिस्सों में बारिश ने एकबार फिर से कहर बरपा किया है। बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक करीब 48 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा लोग उत्तर प्रदेश में मारे गए जबकि बिहार में लगातार बारिश से राज्य की राजधानी पटना की सड़कों और अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया और कम से कम दो मंत्रियों के घर पानी में घिर गए।

    23:27 (IST)28 Sep 2019
    रेल यात्रियों के लिए मुसीबत बनी बारिश

    उत्तर प्रदेश  में बारिश की कहर रेल यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।  आधे-अधूरे प्लेटफॉर्म शेड यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। 

    22:46 (IST)28 Sep 2019
    बिहार में कई स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश, तीन अक्टूबर के बाद सामान्य होंगे हालात

    बिहार में 12 स्थानों पर शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंंिसग के माध्यम से बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    19:10 (IST)28 Sep 2019
    उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। राज्य के कई जिले तेज बारिश के चपेट में पहले से हैं। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। 

    18:00 (IST)28 Sep 2019
    तेज बारिश ने ली कई की जान, देश के कई राज्यों में बारिश का कहर

    आजमगढ़ और मिर्जापुर जिलों में शनिवार को बारिश के बीच कच्चे मकान ढहने की घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रतापगढ़ में बारिश के कारण हुए हादसों में 10 तथा बाराबंकी में चार लोगों के मरने की खबर है।

    17:20 (IST)28 Sep 2019
    भारी बारिश के कारण मलबा गिरने से किसान की हुई मौत

    उत्तर प्रदेश के बुढ़नुपर तहसील के अहिरौला कस्बे में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर किसान रामदरश (48) की मौत हो गई। जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर दैवीय आपदा में मृतकों के परिजन को चार—चार लाख रूपए मुआवजा दिया जाएगा।

    16:29 (IST)28 Sep 2019
    रामपुर में मकान ढहा, मां समेत बच्ची की मौत

    तेज बारिश के दौरान शनिवार (28 सितंबर) को  लालगंज तहसील के रामपुर बढ़ौना गांव में  एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। इस मकान के मलबे में दबने से शीला (37) और उसके 14 वर्षीय पुत्र लकी की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव मलबे से बाहर निकाले गए।

    14:14 (IST)28 Sep 2019
    नालंदा मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी

    बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश के चलते नालंदा मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। जिसके चलते मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। तीमारदार हाथ में ग्लूकोज की बोतल लेकर खड़े हैं।



    12:32 (IST)28 Sep 2019
    बिहार में बारिश

    बिहारः भारी बारिश के चलते पटना में सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति।

    10:45 (IST)28 Sep 2019
    जौनपुर में थाने के अंदर घुसा पानी

    यूपी में जारी बारिश के बीच जौनपुर में थाने के अंदर पानी घुस गया है।

    09:14 (IST)28 Sep 2019
    उप्र व तेलंगाना में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 45 लोगों की मौत नयी

    उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था और 3,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

    08:56 (IST)28 Sep 2019
    पुणे में 21 से अधिक की मौत

    पुणे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग लापता हैं। 3,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि जिले के 59 गांव प्रभावित हुए।



    08:55 (IST)28 Sep 2019
    पुणे में बारिश का कहर

    पुणे में गुरुवार से शुरू हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया है। शहर में गुरुवार को 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    08:54 (IST)28 Sep 2019
    उत्तराखंड के 6 जिलों में रेड अलर्ट

    उत्तराखंड के मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों में शनिवार के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया।

    08:53 (IST)28 Sep 2019
    यूपी में 54 की मौत

    उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश ने कहर बरपा दिया है। विभिन्न हादसों में अब तक करीब 54 लोगों की मौत हो चुकी है।