ओडिशा के नयागढ़ जिले में मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने रॉड से पीट-पीटकर 2 लोगों की हत्या कर दी। वहीं, उसके हमले में 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पीट-पीटकर 2 को मार डाला : पुलिस के मुताबिक, यह घटना नयागढ़ जिले से करीब 93 किलोमीटर दूर ओडागांव शहर में हुई। विक्षिप्त ने पहला शिकार ओडागांव मार्केट में चौकीदारी करने वाले त्रिलोचन सेठी को बनाया। उसने लोहे की रॉड से सेठी पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर उन्हें मार डाला। इसके बाद आरोपी राहगीरों पर हमला करने लगा। एक सिनेमा हॉल के पास उसने एक महिला की हत्या की दी। महिला की पहचान मदन प्रधान के रूप में हुई है।

6 लोग हो गए घायल : पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के हमले में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मामले की सूचना मिलने के बाद ओडागांव थाना से पुलिस की एक टीम बाजार क्षेत्र पहुंची और विक्षिप्त को पकड़ने का प्रयास करने लगी। विक्षिप्त ने उन पर भी रॉड से प्रहार किए, जिससे एक इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। किसी तरह आरोपी पर काबू पाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति ओडागांव प्रखंड के एक नजदीकी गांव का रहने वाला है।