मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शनिवार को फिल्म प्रोड्यूसर फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। प्रेरणा पर 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। वे ‘क्रि अर्ज एंटरटेनमेंट प्रोड्क्शन हाउस’ से जुड़ी हैं। यह प्रोडक्शन हाउस रुस्तम, टॉयलेट, पैडमैन और परी जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुका है। प्रेरणा के अलावा फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और प्रतिमा अरोड़ा पर भी केस दर्ज कराया गया है।

फिल्म फन्ने खां से जुड़ा है विवाद
प्रेरणा अरोड़ा, प्रतिमा अरोड़ा और अर्जुन कपूर पर दर्ज केस का विवाद फिल्म फन्ने खां से जुड़ा हुआ है। इस मामले में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वासु भगनानी ने शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेरणा और क्रि अर्ज ने फिल्म फन्ने खान में बतौर डिस्ट्रीब्यूटर उन्हें सही क्रेडिट नहीं दिया। यह एग्रीमेंट के खिलाफ है। भगनानी ने इस मामले में प्रतिमा अरोड़ा और अर्जुन कपूर के खिलाफ भी शिकायत दी थी।

 

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
भगनानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसके बाद कोर्ट ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा। भगनानी ने मांग की थी कि कोर्ट मुंबई पुलिस कमिश्नर और आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस कमिश्नर को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे।