कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार (12 मार्च) को अपने ट्विटर अकाउंट से पहला ट्वीट किया। वहीं अपने पहले ट्वीट के कुछ देर बाद ही उन्होंने एक और ट्वीट किया। पहले ट्वीट में जहां प्रियंका ने साबरमती का जिक्र किया है तो वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने महात्मा गांधी की एक सूक्ति पोस्ट की है।
क्या है प्रियंका के ट्वीट: प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले ट्वीट में लिखा- साबरमती की सादगी में सत्य जीवित है। तो वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने महात्मा गांधी की सूक्ति पोस्ट करते हुए लिखा- मैं हिंसा पर आपत्ति उठाता हूं, क्योंकि जब लगता है कि इसमें कोई भलाई है, तो ऐसी भलाई अस्थायी होती है, लेकिन इससे जो हानि होती है वह स्थायी होती है।
In the simple dignity of Sabarmati, the truth lives on.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 12, 2019
करीब एक महीने बाद किया पहला ट्वीट: बता दें कि ट्विटर पर दस्तक देने के करीब एक महीने के बाद प्रियंका ने अपना पहला ट्वीट किया। गौरतलब है कि प्रियंका ने 11 फरवरी को ट्विटर पर शुरुआत की थी और उन्होंने पहला ट्वीट 12 मार्च को किया है।
“I object to violence because when it appears to do good, the good is only temporary; the evil it does is permanent.”
Mahatma Gandhi pic.twitter.com/bxh4cT3Y5O
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 12, 2019
क्या है प्रियंका गांधी के ट्विटर अकाउंट का स्टेटस: ट्विटर पर प्रियंका गांधी वाड्रा का अकाउंट हैंडल @priyankagandhi के नाम से है। वहीं उनके 2 लाख 38 हजार फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही प्रियंका महज 7 लोगों को फॉलो करती हैं। इन सात लोगों में अशोक गहलोत, कॉग्रेस ऑफिशियल अकाउंट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिंया, सचिन पायलट, अहमद पटेल और राहुल गांधी हैं।
गुजरात में प्रियंका ने पहली बार रैली को किया संबोधित: गौरतलब है कि 12 मार्च को ही प्रियंका ने पहली बार गुजरात में रैली को संबोधित किया। करीब 7 मिनट के भाषण में प्रियंका ने बिना नाम लिए भाजपा पर जोरदार हमला किया। प्रियंका ने कहा कि लोगों को जागरूक होने की जरुरत है। वहीं भाजपा पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश में जो कुछ भी हो रहा है उससे वह दुखी हैं। वहीं उन्होंने नौकरियों और किसानों का नाम लेकर भी भाजपा पर तीखा हमला किया।