PM Narendra Modi Address to Nation: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार (27 मार्च) को राष्ट्र के नाम संबोधन में देश के अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की जानकरी दी। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस की तरफ से एक बयान आया, जिसमें कहा गया कि भारत के अंतरिक्ष महाशक्ति बनने पर भारतीय वैज्ञानिकों को सलाम। कांग्रेस ने देश की इस उपलब्धि का क्रेडिट पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और होमी जहांगीर भाभा को देते कहा हुआ कहा कि उनके कारण ही भारत आज अंतरिक्ष महाशक्ति बनने में सफल हुआ है।
National Hindi News Today LIVE: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
कांग्रेस का बयान: पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट में लिखा, “अंतरिक्ष महाशक्ति बनने पर भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के वैज्ञानिकों के कार्य को सलाम, आज पंडित जवाहर लाल नेहरु व होमी जहांगीर भाभा जी की दूरदर्शिता को भी सलाम, जिसके कारण भारत आज दुनिया का चौथा अंतरिक्ष महाशक्ति बनने में सफल हो पाया। जय हिंद!”
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी का ट्वीट
रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान: कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने मिशन की सफलता पर वैज्ञानिकों की सराहना करने के बाद अपने में लिखा, “डीआरडीओ को मिशन शक्ति की सफलता के लिए बधाई! आज उस लक्ष्य को पाया गया जिसकी नींव 2012 में यूपीए सरकार के दौरान रखी गई थी। अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में भारत अग्रणी देश है, जिसकी शुरुआत पंडित जवाहर लाल नेहरू और विक्रम साराभाई के नेतृत्व में रखी गई थी। भारत के लिए आज गर्व का दिन है!”
कांग्रेस का ट्वीट: कांग्रेस ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धि का क्रेडिट देश के पहले पीएम पंडित नेहरू को देते हुए ट्वीट किया कि हम इसरो, डीआरडीओ और भारत सरकार को इस नई उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं। साथ ही लिखा कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम 1962 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में शुरू हुआ था और इंडियन स्पेस ऑर्गनाइजेशन की शुरुआत पूर्व इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुई थी। कांग्रेस ने कहा कि इंदिरा ने अपनी उपलब्धियों से भारत को हमेशा गौरवान्वित किया है।