Pranpur Assembly Election Result 2025: प्राणपुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर से भाजपा के निशा सिंह ने जीत दर्ज कर की है। इसी के साथ बीजेपी ने प्राणपुर विधानसभा सीट से जीत का चौका भी लगा दिया है। इस सीट पर निशा सिंह ने लगातार दूसरी और भाजपा लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।

निशा सिंह ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार इशरत परवीन को 7752 वोटों के अंतर से हराया। निशा सिंह को कुल 108565 वोट मिले हैं, जो कि कुल वोट का 42.65 प्रतिशत है। इशरत परवीन को कुल 100813 वोट मिले हैं। 

पार्टीउम्मीदवारवोटजीत/ हार
भारतीय जनता पार्टीनिशा सिंह108565 जीत
राष्ट्रीय जनता दलइशरत परवीन100813 
AIMIMमो० आफताब आलम30163 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्राणपुर सीट को काफी अहम माना जाता है। यह इलाका महानंदा नदी के किनारे बसा है, जहां बाढ़ और जलभराव की समस्या कई सालों से बनी हुई है। इस सीट पर मुस्लिम मतदाता और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) निर्णायक भूमिका निभाते हैं। साथ ही, इसे भाजपा के मजबूत गढ़ के रूप में भी देखा जाता है। एक बार फिर यहां मुकाबला बीजेपी की निशा सिंह बनाम राजद की इशरत परवीन के बीच देखने को मिला।

2020 का चुनाव: भाजपा की निशा सिंह की आसान जीत

2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निशा सिंह ने प्राणपुर सीट पर आसान जीत दर्ज की थी। उन्हें 79,974 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम रहे, जिन्हें 77,702 वोट हासिल हुए। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इशरत परवीन ने भी कड़ी टक्कर दी थी और उन्हें 19,000 से अधिक वोट प्राप्त हुए थे।

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी?

उम्मीदवारपार्टीप्राप्त वोटस्थितिवोटों का अंतर (मार्जिन)
निशा सिंहभाजपा79,974जीतीं
तौकीर आलमकांग्रेस77,002दूसरा स्थान972 वोट
इशरत परवीननिर्दलीय19,746तीसरा स्थान

2015 में भी भाजपा के खाते में गई सीट

2015 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने यह सीट जीती थी। उन्हें 47,294 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर एनसीपी की प्रत्याशी इशरत परवीन रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस के तौकीर आलम रहे।

उम्मीदवारपार्टीप्राप्त वोटस्थितिवोटों का अंतर (मार्जिन)
विनोद कुमार सिंहभाजपा47,294जीते
इशरत परवीनएनसीपी39,823दूसरा स्थान7,471 वोट
तौकीर आलमकांग्रेस39,653तीसरा स्थान

2010 में भी भाजपा की जीत

2010 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के विनोद कुमार सिंह ने प्राणपुर सीट से जीत हासिल की थी। उन्हें उस चुनाव में 43,660 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर एनसीपी की प्रत्याशी इशरत परवीन रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार रहे।

उम्मीदवारपार्टीप्राप्त वोटस्थितिवोटों का अंतर (मार्जिन)
विनोद कुमार सिंहभाजपा43,660जीते
इशरत परवीनएनसीपी42,994दूसरा स्थान666 वोट
अब्दुल जलीलकांग्रेस13,925तीसरा स्थान

प्राणपुर का जातीय और राजनीतिक समीकरण

प्राणपुर का राजनीतिक समीकरण जातीय संतुलन पर निर्भर करता है। यहां मुस्लिम और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की संख्या अधिक है, जो हर चुनाव में जीत-हार तय करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। पिछले तीन विधानसभा चुनावों से भाजपा ने इस सीट पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

Bihar Election Commission Result 2025 LIVE: यहां जानें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कौन चल रहा आगे