शायर मुनव्वर राणा तो आजकल विवादों में रह ही रहे हैं, उनके बेटे तबरेज राना पर एक अलग ही कांड को अंजाम देने का आरोप लगा है। तबरेज पर खुद को गाली मरवाने का आरोप है।

तबरेज राना पर 28 जून को हमला हुआ था। उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। फायरिंग के बाद तबरेज पुलिस के पास पहुंचा और अपने ऊपर हुए हमले के लिए चाचा और चचेरे भाईयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच शुरू की तो सामने आया कि तबरेज ने ही खुद पर गोली चलवाई है।

घटना के बाद पुलिस ने जल्द ही गोली चलाने वाले शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था। शूटरों के बयान और सीसीटीवी वीडियो ने तबरेज के नाटक का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तबरेज पर ही पुलिस को गुमराह करने और साजिश रचने के साथ-साथ कई संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

केस दर्ज करने के बाद से पुलिस लगातार तबरेज की तलाश में जुटी थी। दो जुलाई को तबरेज ने न्यायलय के समक्ष आत्मसमर्पण का भी प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद कोर्ट ने 6 जुलाई को समय दिया था, लेकिन इस दिन तबरेज न्यायलय नहीं पहुचा।

आरोप है कि चाचा को फंसाने के लिए तबरेज ने अपने ऊपर हमले की साजिश रची थी। मिली जानकारी के अनुसार तबरेज ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमले का प्लान बनाया। प्लान का मकसद था चाचा को संपत्ति विवाद में फंसाना। पुलिस के अनुसार घटना के दिन तबरेज रायबरेली पेट्रोल पंप पर पहुंचा। पेट्रोल पंप के बाहर गाड़ी खड़ा करता है। कुछ देर बाद 2-3 शूटर वहां पहुंचते हैं, इलाके का मुआयना करते हैं और फिर फायरिंग शुरू कर देते हैं। हमला करके हमलावर फरार हो जाता है।

इस घटना का खुलासा होने के बाद तबरेज को छोड़कर बाकी सभी आरोपी पकड़े जा चुके थे। तबरेज के फरार रहने से पुलिस भी सवालों के घेरे में थी। हालांकि आज मुखबिर की सूचना पर रायबरेली पुलिस ने लखनऊ स्थित मुनव्वर राना के घर पर छापा मारा और तबरेज को गिरफ्तार कर लिया।