PM Modi Inaugurated AIIMS in Goa: रविवार (Sunday) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गोवा (Goa) पहुंचे और 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया। इसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) भी शामिल है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान देश की जनता को आयुर्वेद के बारे में जागरुकता पैदा करेगी और देश को अधिकतम सुविधाएं मुहैय्या करवाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पणजी में 9वें विश्व आयुर्वेद समापन समारोह में AIIMS का उद्घाटन किया। वहीं उसी समय पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन और दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।

Short-Cut से नहीं चल सकता कोई देश

पीएम मोदी ने कहा कि जिस योग और आयुर्वेद को पहले उपेक्षित समझा जाता था, वही आज पूरी मानवता के लिए एक नई उम्मीद बन गया है। हमारे पास आयुर्वेद का परिणाम भी था, प्रभाव भी था, लेकिन प्रमाण के मामले में हम पीछे छूट रहे थे। इसलिए, आज हमें ‘डेटा बेस्ड एविडेंसेस’ का डॉक्युमेंटेशन करना होगा। इसके पहले नागपुर में पीएम ने कहा कि शॉर्ट-कट से कोई देश चल नहीं सकता, देश की प्रगति के लिए स्थाई विकास, स्थाई समाधान के लिए काम करना, एक लॉन्ग टर्म विजन बहुत जरूरी है।

‘One Earth, One Health’ को बताया यूनिवर्सल विजन

आज भारत ने दुनिया के सामने ‘One Earth, One Health’ का futuristic vision भी रखा है। ‘One Earth, One Health’ का मतलब है हेल्थ को लेकर एक यूनिवर्सल विज़न! उन्होंने कहा कि कुछ लोग समझते हैं कि आयुर्वेद, सिर्फ इलाज के लिए है लेकिन इसकी खूबी ये भी है कि आयुर्वेद हमें जीवन जीने का तरीका सिखाता है। आयुर्वेद हमें सिखाता है कि हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर की तरह ही शरीर और मन भी एक साथ स्वस्थ रहने चाहिए, उनमें समन्वय रहना चाहिए।

आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता Yoga Tourism में भी निहित

पीएम मोदी ने कहा कि आयुर्वेद हमें सिखाता है कि मशीन की तरह हमारा शरीर भी तभी अच्छा काम करता है, जब उसका हार्डवेयर (बॉडी) और सॉफ्टवेयर (हृदय) दोनों मिलकर काम करते हैं। आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता योग पर्यटन में भी निहित है। गोवा पहले से ही पर्यटन का केंद्र है, और योग पर्यटन को बढ़ावा देने से यह नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है।