दिल्ली के जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के ट्रैक पर एक यात्री के खड़े हो जाने से सोमवार को कुछ देर के लिए यलो लाइन पर सेवाएं बाधित हो गईं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। सुबह के वक्त मेट्रो पर दबाव ज्यादा रहता है। ऐसे में संचालन बाधित होने से लोगों को कुछ देर के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।

डीएमआरसी ने ट्वीट करके बताया : मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ट्वीट में बताया कि यलो लाइन पर समयपुर बादली और विश्वविद्यालय के बीच कुछ देर के लिए मेट्रो संचालन रोकना पड़ा। मेट्रो की बाकी रूटों पर सेवाएं नियमित रूप से जारी हैं। हालांकि बाद में मास ट्रांजिट ऑपरेटर ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि यलो लाइन पर सेवाएं बहाल हो गई हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

National Hindi News, 16 September 2019 Top Updates LIVE: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली से गुरुग्राम को जोड़ता है यह रूट : यलो लाइन दिल्ली की समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर को जोड़ता है। यह मेट्रो के सबसे ज्यादा व्यस्त रूटों में से एक है। इस रूट पर कई महत्वपूर्ण स्टेशन पड़ते हैं। विश्वविद्यालय भी इसी रूट पर पड़ता है। इससे इस रूट पर यात्रा करने वालों का दबाव ज्यादा रहता है।

सुबह-शाम के वक्त दबाव अधिक : बड़ी संख्या में लोग रोजाना दिल्ली से गुरुग्राम और गुरुग्राम से दिल्ली में जॉब करने के लिए इस रूट से आया जाया करते हैं। इसकी वजह से यह रूट हर वक्त व्यस्त रहता है। खास तौर पर सुबह और शाम को ज्यादा भीड़ रहती है। इससे मेट्रो पर दबाव भी रहता है। सोमवार की सुबह-सुबह अचानक यलो लाइन का संचालन रुकने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।