ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा विभाग के एक बुकलेट में बताया गया है कि महात्मा गांधी का निधन दुर्घटनावश हुआ था। गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जारी इस बुकलेट में इस तथ्य को लेकर लोगों ने हैरानी जताई है। ‘द वायर’ में छपी स्टोरी के मुताबिक ‘Our Bapuji: A Glimpse’ नाम के दो पेज के बुकलेट में यह बताया गया है कि नई दिल्ली के बिरला हाउस में 30 जनवरी 1948 को गांधी जी का निधन कुछ घटनाओं की वजह से हुआ था।
Nathuram Godse Death Anniversary
बिरला हाउस में राष्ट्रपिता को गोडसे ने मारी थी गोली : महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली के बिरला हाउस में प्रार्थना सभा के दौरान नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में उसे पकड़ लिया गया था, उसके खिलाफ केस चला और उसे फांसी दे दी गई थी। महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया था। भारत सरकार ने उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा दिया हुआ है। दिल्ली के राजघाट पर उनकी समाधि बनी हुई है।
Hindi News Today, 15 November 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शिक्षा मंत्री ने इतिहास से छेड़छाड़ से इंकार किया : इस मामले में पूछने पर ओडिशा सरकार के शिक्षा मंत्री समीर दास ने इस बात से इंकार किया कि इतिहास को विकृत करने का यह जानबूझकर प्रयास किया गया है। ‘द वायर’ की स्टोरी के मुताबिक उन्होंने कहा, “गोली चलाना भी एक घटना थी, लेकिन अच्छा होता कि तथ्यों को और भी विस्तार से बताया जाता।” उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में जल्दी ही एक मीटिंग बुलाई जाएगी और उसमें आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा।
देश इस साल 150वीं जयंती मना रहा : इस साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। 2 अक्टूबर 1869 को एक व्यवसायी परिवार में जन्मे मोहनदास करम चंद गांधी को उनके महान योगदान और त्याग के लिए लोग उन्हें महात्मा के नाम से जानते हैं। गांधी जी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का जो संदेश उसे दुनिया के करीब करीब सभी देश मानते हैं। ओडिशा में महात्मा गांधी के बारे में सरकारी बुकलेट में दी गई इस जानकारी पर लोगों ने हैरानी जताई है।