Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रदेश में सभी पार्टियां जमकर मेहनत कर रही हैं। इस बार मुकाबला सिर्फ एनडीए या महागठबंधन के बीच में नहीं है। प्रशांत किशोर की पार्टी के चुनावी मैदान में आ जाने के बाद यह त्रिकोणीय हो गया है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि पिछली बार यानी 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार के मंत्रियों का प्रदर्शन कैसा रहा था और उन्होंने किस विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी और कितने वोटों के अंतर से वे विजयी हुए थे।
बिहार सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 36 मंत्री हैं। इनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह, रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार सिंह, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नीतिन नवीन, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, विजय कुमार मंडल, सुनील कुमार, जनक राम, हरि सहनी, कृष्णनंदन पासवान, जयंत राज, मो. जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, संतोष कुमार सिंह, संजय सरावगी, सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, जिवेश कुमार और कृष्ण कुमार मंटू का नाम शामिल है।
कितना रहा मंत्रियों की जीत का मार्जिन
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कई वरिष्ठ नेता (विशेषकर बीजेपी के कुछ उम्मीदवार) ने आराम से बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की, जबकि कई जगह मुकाबला कड़ा था और मार्जिन कुछ हजार वोटों का रहा।
ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को झटका
मंत्री | विधानसभा सीट | कितने वोट मिले | जीत का अंतर |
नीतीश कुमार | – | – | – |
सम्राट चौधरी | – | – | – |
विजय कुमार सिन्हा | लखीसराय | 74212 | 10483 |
विजय कुुमार चौधरी | सरायरंजन | 72523 | 3624 |
बिजेंद्र प्रसाद यादव | सुपौल | 86174 | 28099 |
प्रेम कुमार | गया शहर | 66362 | 11898 |
श्रवण कुमार | नालंदा | 66066 | 16077 |
संतोष कुमार सुमन | – | – | – |
सुमित कुमार सिंह | चकाई | 45548 | 581 |
रेणु देवी | बेतिया | 84239 | 18079 |
मंगल पांडेय | – | – | – |
नीरज कुमार सिंह | छातापुर | 93570 | 20635 |
अशोक चौधरी | सकरा | 67265 | 1537 |
लेसी सिंह | धमदाहा | 97057 | 33594 |
मदन सहनी | बहादुरपुर | 68538 | 2629 |
नीतीश मिश्रा | झंझारपुर | 94641 | 41788 |
नीतीन नवीन | बांकीपुर | 83068 | 39036 |
महेश्वर हजारी | कल्याणपुर | 72237 | 10251 |
शीला कुमारी | फुलपरास | 75116 | 10966 |
विजय कुमाार मंडल | सिकटी | 84128 | 13610 |
सुनिल कुमार | भोरे | 74067 | 462 |
जनक राम | – | – | – |
हरि सहनी | – | – | – |
कृष्णनंदन पासवान | हरसिद्धी | 84431 | 15685 |
जयंत राज | अमरपुर | 54308 | 3114 |
मो. जमा खान | चैनपुर | 95245 | 24294 |
रत्नेश सदा | सोनबरसा | 67678 | 13466 |
केदार प्रसाद गुप्ता | कुढ़नी | 76722 | 3649 |
सुरेन्द्र मेहता | बछवाड़ा | 54738 | 484 |
संतोष कुमार सिंह | – | – | – |
संजय सरावगी | दरभंगा | 84144 | 10639 |
सुनील कुमार | बिहारशरीफ | 81888 | 15102 |
राजू कुमार सिंह | साहेब गंज | 81203 | 15333 |
मोती लाल प्रसाद | रीगा | 95226 | 32495 |
जिवेश कुमार | जाले | 87376 | 21796 |
कृष्ण कुमार मंटू | अमनौर | 63316 | 3681 |
पिछली बार किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल ने कांग्रेस पार्टी और वामदलों को साथ लिया। नतीजे कड़े मुकाबले में आए। इस चुनाव वैसे तो आरजेडी के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ और 23.1 प्रतिशत वोट के साथ सबसे बड़ा दल बना लेकिन उसको 75 सीटें मिलीं। वहीं बीजेपी को 19.5 प्रतिशत वोट के साथ 74 सीटें मिलीं। जेडीयू को 43 सीटों से संतोष करना पड़ा और 15.4 प्रतिशत वोट मिले। वहीं कांग्रेस पार्टी महज 19 सीटें ही जीत सकी। वाम दलों सीपीआइ, सीपीआइ-एमएल और सीपीएम को 16 सीटें मिलीं।
ये भी पढे़ं: तेजस्वी यादव को घोषित करें CM चेहरा