Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रदेश में सभी पार्टियां जमकर मेहनत कर रही हैं। इस बार मुकाबला सिर्फ एनडीए या महागठबंधन के बीच में नहीं है। प्रशांत किशोर की पार्टी के चुनावी मैदान में आ जाने के बाद यह त्रिकोणीय हो गया है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि पिछली बार यानी 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार के मंत्रियों का प्रदर्शन कैसा रहा था और उन्होंने किस विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी और कितने वोटों के अंतर से वे विजयी हुए थे।

बिहार सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 36 मंत्री हैं। इनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह, रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार सिंह, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नीतिन नवीन, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, विजय कुमार मंडल, सुनील कुमार, जनक राम, हरि सहनी, कृष्णनंदन पासवान, जयंत राज, मो. जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, संतोष कुमार सिंह, संजय सरावगी, सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, जिवेश कुमार और कृष्ण कुमार मंटू का नाम शामिल है।

कितना रहा मंत्रियों की जीत का मार्जिन

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कई वरिष्ठ नेता (विशेषकर बीजेपी के कुछ उम्मीदवार) ने आराम से बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की, जबकि कई जगह मुकाबला कड़ा था और मार्जिन कुछ हजार वोटों का रहा।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को झटका

मंत्रीविधानसभा सीटकितने वोट मिलेजीत का अंतर
नीतीश कुमार
सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हालखीसराय7421210483
विजय कुुमार चौधरीसरायरंजन725233624
बिजेंद्र प्रसाद यादवसुपौल8617428099
प्रेम कुमारगया शहर6636211898
श्रवण कुमारनालंदा6606616077
संतोष कुमार सुमन
सुमित कुमार सिंहचकाई45548581
रेणु देवीबेतिया8423918079
मंगल पांडेय
नीरज कुमार सिंहछातापुर9357020635
अशोक चौधरीसकरा672651537
लेसी सिंहधमदाहा9705733594
मदन सहनीबहादुरपुर685382629
नीतीश मिश्राझंझारपुर9464141788
नीतीन नवीनबांकीपुर8306839036
महेश्वर हजारीकल्याणपुर7223710251
शीला कुमारीफुलपरास7511610966
विजय कुमाार मंडलसिकटी8412813610
सुनिल कुमारभोरे74067462
जनक राम
हरि सहनी
कृष्णनंदन पासवानहरसिद्धी8443115685
जयंत राजअमरपुर543083114
मो. जमा खानचैनपुर9524524294
रत्‍नेश सदासोनबरसा6767813466
केदार प्रसाद गुप्‍ताकुढ़नी767223649
सुरेन्‍द्र मेहताबछवाड़ा54738484
संतोष कुमार सिंह
संजय सरावगीदरभंगा8414410639
सुनील कुमारबिहारशरीफ8188815102
राजू कुमार सिंहसाहेब गंज8120315333
मोती लाल प्रसादरीगा9522632495
जिवेश कुमारजाले8737621796
कृष्‍ण कुमार मंटूअमनौर633163681

पिछली बार किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल ने कांग्रेस पार्टी और वामदलों को साथ लिया। नतीजे कड़े मुकाबले में आए। इस चुनाव वैसे तो आरजेडी के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ और 23.1 प्रतिशत वोट के साथ सबसे बड़ा दल बना लेकिन उसको 75 सीटें मिलीं। वहीं बीजेपी को 19.5 प्रतिशत वोट के साथ 74 सीटें मिलीं। जेडीयू को 43 सीटों से संतोष करना पड़ा और 15.4 प्रतिशत वोट मिले। वहीं कांग्रेस पार्टी महज 19 सीटें ही जीत सकी। वाम दलों सीपीआइ, सीपीआइ-एमएल और सीपीएम को 16 सीटें मिलीं।

ये भी पढे़ं: तेजस्वी यादव को घोषित करें CM चेहरा