कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देश में रोजाना हजारों की संख्या में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इसकी चपेट में आ गए हैं। गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीं, राज्यसभा सदस्य अशोक गास्ती का कोरोना के कारण निधन हो गया।

इस बीच, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बताया है कि कोरोना महामारी के दौरान देश में अब तक 382 डॉक्टरों की जान गई। इनमें 27 से 85 साल की उम्र के डॉक्टर शामिल हैं। आईएमए ने केंद्र सरकार के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें सरकार ने संसद में कहा था कि उसके पास कोरोना के चलते जान गंवाने वालों या इस वायरस से संक्रमित होने वाले डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ का डेटा नहीं है। आईएमए ने प्रेस रिलीज में कहा कि इन कोरोना वॉरियर्स को सरकार शहीद का दर्ज दे।

नितिन गडकरी बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गाये थे। गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं कल कमजोरी महसूस कर रहा था, जिसके बाद मैंने डॉक्टर को दिखाया। इलाज के दौरान मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आप सभी की दुआओं से फिलहाल मेरी तबीयत ठीक है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

Live Blog

Highlights

    22:32 (IST)17 Sep 2020
    गडकरी के अलावा और भी कई केंद्रीय मंत्री हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

    नितिन गडकरी के अलावा अब तक कई सारे केंद्रीय मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शामिल हैं।

    21:33 (IST)17 Sep 2020
    गडकरी के कोरोना संक्रमित होने से डरे कई सांसद

    नितिन गडकरी के संक्रमित पाये जाने के बाद सांसदों में कोरोना का डर साफ देखने को मिल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम सहित राज्यसभा के दर्जन भर से ज्यादा सदस्यों ने कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच स्वास्थ्य कारणों से मानसून सत्र से छुट्टी ले ली है। इन सभी सदस्यों ने सभापति को इसे लेकर पत्र भेज दिया है।

    20:28 (IST)17 Sep 2020
    गडकरी ने की प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

    गडकरी ने एक अन्य ट्वीट में अनुरोध किया कि उनके संपर्क में आए सभी व्यक्ति प्रोटोकॉल का पालन करें। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में गडकरी के साथी अमित शाह, श्रीपद नायक, धर्मेन्द्र प्रधान, अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत और सुरेश अंगड़ी भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए बड़े नेताओं में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित शामिल हैं। महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण और धनंजय मुंडे भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

    19:25 (IST)17 Sep 2020
    गृहमंत्री अमित शाह AIIMS से डिस्चार्ज हुए

    कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद सांस लेने में तकलीफ की वजह से एम्स में एडमिट हुए गृहमंत्री अमित शाह को डिस्चार्ज कर दिया गया है। शाह को शनिवार को देर रात करीब 11 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था।

    18:24 (IST)17 Sep 2020
    गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया

    राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती की मौत पर शोक प्रकट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा " राज्यसभा सांसद और कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक गस्ती जी के असामयिक निधन पर शोक और पीड़ा हुई। इन वर्षों में, उन्होंने कई भूमिकाओं में संगठन और राष्ट्र की सेवा की। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति शांति शांति"

    17:59 (IST)17 Sep 2020
    कोरोना संक्रामण के चलते कर्नाटक के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन

    कोरोना संक्रामण के चलते कर्नाटक के राज्यसभा सांसद और अशोक गास्ती का निधन हो गया है। बीजेपी नेता की 2 सितंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गास्ती ने इस साल 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी। उनकी मौत पर गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है। 

    17:01 (IST)17 Sep 2020
    गडकरी के अलावा अबतक कई सारे केंद्रीय मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं

    गडकरी के अलावा अबतक कई सारे केंद्रीय मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी अबतक इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 

    16:24 (IST)17 Sep 2020
    बिहार में पिछले 24 घंटे मे कोरोना के 1531 नये मामले सामने आये

    बिहार में पिछले 24 घंटे मे कोरोना के 1531 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना से मुकाबले स्वस्थ्य हो रहे लोगों के आंकड़े राष्ट्रीय औसत से अधिक है। कोरोना संक्रमण से अब तक एक लाख 48 हजार 257 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार में 13,526 एक्टिव मरीज हैं।

    15:55 (IST)17 Sep 2020
    मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।'

    15:24 (IST)17 Sep 2020
    प्रह्लाद पटेल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

    केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मध्यप्रदेश की दमोह लोकसभा सीट से भाजपा सांसद पटेल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘कल रात्रि में मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो लोग मुझे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।’’ पटेल के अलावा मंत्रिपरिषद के उनके सहयोगी अमित शाह, नीतिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, कैलाश चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र शेखावत और सुरेश अंगड़ी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं।

    14:45 (IST)17 Sep 2020
    राजस्थान में COVID19 के 814 नए मामले सामने आए

    राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक COVID19 के 814 नए मामले सामने आए हैं, कुल पॉजिटिव मामलों संख्या की बढ़कर 1,08,494 हो गई है। एक्टिव और रिकवरी मामलों की संख्या क्रमश: 17,838 और 89,370 है और कुल 1286 मौतें हुई हैं।

    14:23 (IST)17 Sep 2020
    इन मंत्रियों ने छुट्टी के आवेदन किए

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पी. चिदंबरम के अतिरिक्त राज्यसभा के जिन सदस्यों ने सत्र के दौरान छुट्टी के आवेदन दिया है, उनमें कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नाडीज, अन्नाद्रमुक के नवनीत कृष्णणन, आप सदस्य सुशील कुमार गुप्ता, तृणमूल कांग्रेस के नेता मानस रंजन भूनिया, वाइएसआर कांग्रेस सदस्य परिमल नाथवानी, नामित सदस्य नरेंद्र जादव, टीआरएस की वी.लक्ष्मीकांता राव और बंदा प्रकाश, जदयू के महेंद्र प्रसाद, नगा पीपुल्स फ्रंट के केजी केन्ये आदि शामिल हैं।

    14:06 (IST)17 Sep 2020
    एम. वैंकेया नायडू ने 65 साल से ज्यादा उम्रदराज सदस्यों को छुट्टी का विकल्प दिया

    नायडू ने मानसून सत्र शुरू होने के पहले दिन ही सोमवार को ही 65 साल से ज्यादा उम्रदराज सदस्यों को छुट्टी का विकल्प दिया था। साथ ही कहा था कि वह छुट्टी के आवेदन दे सकते है। राज्यसभा सभापति एम. वैंकेया नायडू ने जानकारी दी कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम सहित राज्यसभा के दर्जन भर से ज्यादा सदस्यों ने कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच स्वास्थ्य कारणों से मानसून सत्र से छुट्टी ले ली है।

    13:33 (IST)17 Sep 2020
    भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 10,09,976 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 19.73 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख के आंकड़े को पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे।

    13:09 (IST)17 Sep 2020
    कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आए

    भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 51 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, बृहस्पतिवार तक 40 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक 51,18,253 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,132 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 83,198 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 40,25,079 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, देश में पहली बार उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 लाख के पार चली गई। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.63 प्रतिशत है।

    12:18 (IST)17 Sep 2020
    30 सांसद और सचिवालयों के 50 से अधिक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

    रिपोर्ट के अनुसार, करीब 30 सांसद और सचिवालयों के 50 से अधिक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी सांसदों और कर्मचारियों से संसद न आने और पृथक-वास में जाने के लिए कहा गया है। सोमवार से शुरू हुआ मानसून सत्र एक अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कोविड-19 महामारी को देखते हुए बैठकें दो पालियों में होंगी।

    11:08 (IST)17 Sep 2020
    एक दिन में रिकॉर्ड कोरोना मरीज मिले, भारत में 51 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

    भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 51 लाख से अधिक हो गई। वहीं, बृहस्पतिवार तक 40 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के अभी तक 51,18,253 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,132 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 83,198 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 40,25,079 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, देश में पहली बार उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 लाख के पार चली गई। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.63 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 10,09,976 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 19.73 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख के आंकड़े को पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे।

    10:08 (IST)17 Sep 2020
    6 करोड़ लोगों की कोरोना टेस्टिंग हुई

    कल(16 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,05,65,728 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,36,613 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19

    10:07 (IST)17 Sep 2020
    देश में करीब 98 नए मामलों की पुष्टि

    भारत में पिछले 24 घंटों में 97,894 नए #COVID19 मामले सामने आए और 1,132 मौतें हुई हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 51,18,254 हो गई है जिसमें 10,09,976 सक्रिय मामले, 40,25,080 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 83,198 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय