दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र के आप विधायक दिनेश मोहनिया पर एक महिला के साथ कथित बदसलूकी करने का आरोप लगा है। महिला ने इलाके में पानी की सप्लाई की समस्या से बात करने की कोशिश की थी। महिला ने मोहनिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया है कि वह पानी की समस्या के समाधान के लिए उनके दफ्तर रोजाना जाती थी।

महिला ने एएनआई को बताया, ‘विधायक ने अन्य महिलाओं के साथ ही मुझसे धक्का मुक्की की। हम लोग दिनेश मोहनिया के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहते हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’