दिल्ली में एक रिटायर सरकारी अधिकारी की नौ बार चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मयुर विहार फेस-1 स्थित समाचार अपार्टमेंट की है। 64 वर्षीय विजय कुमार की पत्रकार बेटी जब उनसे मिलने उनके अपार्टमेंट पहुंची तो पाया कि उनका नग्न मृत शरीर बेडरूम में पड़ा है। पुलिस के मुताबिक उन पर चाकू से नौ बार हमला किया गया। उनकी छाती, गर्दन और पेट में चोट पर चोट के निशान हैं। साथ ही बताया कि उनके घर के एंट्री प्वाइंट पर किसी के जबरन घुसने के निशान भी नहीं है। इसके साथ ही उनके मोबाइल की मिस्डकॉल की लिस्ट भी डिलिट कर दी गई है। पुलिस शुरुआती जांच में एक महिला की खोच कर रही है।

Read Also:  खून से लथपथ मिला दरोगा का शव, हत्या की आंशका

पीड़ित की बेटी अंबिली विजय कुमार राज्यसभा टीवी के साथ बतौर पत्रकार जुड़ी हुई हैं। अंबिली ने बताया कि जब वह अपने पिता से मिलने पहुंची तो पाया कि उनका शव बेडरूम में गद्दों के नीचे है। अंबिली का कहना है, ‘कमरे में अंधेरा था। एसी और पंखे चल रहे थे। मुझे समझ में नहीं आया कि वे इस तरह नंग्न क्यों लेटे हैं।’ अंबिली अपने पिता को कॉल कर रही थी, लेकिन वे उसका कॉल नहीं उठा रहे थे। इसके बाद वह अपने पिता से मिलने उनके अपार्टमेंट में पहुंच गई। अंबिली भी अपनी पिता की सोसाइटी में ही रहती है।

विजय कुमार चार महीने पहले ही अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए सोसाइटी में आए थे। उनकी पत्नी इंकम टैक्स विभाग में काम करती हैं। पीड़ित साल 2011 में सेंट्रल हेल्थ स्कीम से रिटायर हो गए थे।

Read Also:  पंजाब: प्रेमी की बेवफाई के कारण छात्रा ने की आत्महत्या