दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के खिलाफ यहां के बस स्टॉप पर एक पोस्टर नजर आया।

यह पोस्टर अरविंद केजरीवाल सरकार के उस दावे के बाद आया है जिसमें उन्होंने पोस्टरों के जरिए भ्रष्टाचार के आरोपों में 35 अधिकारियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

आप सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर निशाना साधते हुए ‘एक आम दिल्ली वासी’ ने पोस्टर में लिखा है, “Mr. झूठे, कौन से अफ़सर गिरफ्तार हुए? नाम तो बताओ।”

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने हाल ही में कहा था कि केजरीवाल नीत आप सरकार भ्रष्टाचार पर रोक के लिए गंभीर नहीं है।