मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और उसकी विफलता पर जनता का गुस्सा दिखाने के लिए कांग्रेस रविवार (28 अप्रैल, 2018) को यहां जन आक्रोश रैली करने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और अशोक गहलोत ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में किसानों, महिलाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों और रेल मंत्री पीयूष गोयल की अनियमितता, मध्यप्रदेश का व्यापमं घोटाला, सीबीएसई पेपर लीक और खनन से संबंधित मुद्दों को उठाया जाएगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, “हम इस रैली का आयोजन वर्तमान हालात से गुजर रहे देश के प्रत्येक नागरिक की व्यथा और उसके गुस्से को आवाज देने के लिए कर रहे हैं।”
सुरजेवाला ने कहा, “रैली का मकसद देश में समग्र परिवर्तन और जागृति लाना है। इसके जरिए किसानों के गुस्से, महंगाई, महिला सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे हो रहे भ्रष्टाचार को सामने लाया जाएगा।” देश में किसानों की खस्ताहाली को रेखांकित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि उन्हें न तो ऋण में कोई छूट मिली और न ही उचित अधिकार। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतें आम आदमी की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार ने पिछले चार सालों में तेल पर उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क से 10 लाख करोड़ रुपये इकठ्ठे किए। कहां है वह पैसा?”
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर भी लोगों में गुस्सा है। सुरजेवाला ने कहा, “जिस तरीके से कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को हित संघर्ष व अनियमितता के एक मामले में संलिप्त पाया गया और जिस तरह से मोदी मॉडल के तहत 10 रुपये का एक शेयर 5,700 रुपये में बेचा गया.. और मंत्री व उनके परिवार ने इसे हर किसी से छिपा कर रखा..इन सब को लेकर देश में गुस्सा है।” उन्होंने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर क्यों कोई कदम नहीं उठाया।
Highlights
सच का साथ नहीं छोड़ता कांग्रेस का कार्यकर्ता। कांग्रेस में सबका आदर होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई मैं खुद करुंगा। कांग्रेस में लीडरशिप की कमी नहीं है। सलमान खुर्शीद ने अपने अलग विचार दिए। मैं इसके लिए तैयार हूं। लेकिन एक बात में कहना चाहूंगा, मैं खुद सलमान खुर्शीद की रक्षा करुंगा। मोदी और भाजपा अध्यक्ष नहीं यह नहीं कह सहते हैं। भाजपा में अरुण जेटली का आदर नहीं होगा। वहां सिर्फ नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आदर होगा।
कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस जीतेगी। हमारे कार्यकर्ता शेर के बच्ची की तरह है। हमारे कार्यकर्ता सच को छोड़ेंगे नहीं।
कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस जीतेगी। हमारे कार्यकर्ता शेर के बच्ची की तरह है। हमारे कार्यकर्ता सच को छोड़ेंगे नहीं।
कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस जीतेगी। हमारे कार्यकर्ता शेर के बच्ची की तरह है। हमारे कार्यकर्ता सच को छोड़ेंगे नहीं।
भाजपा और आरएसएस के लोग देश में नफरत फैलाने का काम करते हैं। चुनाव आने वाले हैं। मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ हर जगह झूठ फैलाया। अब मोदी का सच जनता को दिखाई दे रहा है।
70 साल में किसी पीएम में ऐसा काम नहीं किया लेकिन पीएम मोदी ऐसा काम कर सकते हैं। इसलिए मोदी के खिलाफ देश में गुस्सा है। जहां भी जाते हैं भाजपा और संघ के लोग नफरत पैदा करने की कोशिश करते हैं। मोदी जी ने कहा था सत्तार साल कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। मुझे साठ महीने दो और मैं साठ महीने में देश बदल दूंगा। लेकिन उन्होंने इस दौरान देश के बेरोजगारी दी। भाजपा विधायकों ने महिलाओं पर जुल्म किया। चीन के सामने मोदी जी की खड़े नहीं हो पाए। 60 महीने में मोदी जी ने देश को किया था।
इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री को विदेश में बताया गया कि आप महिलाओं को सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। यूपी और कश्मीर में क्या हुआ सब जानते हैं। आज चीन में मोदी है। अखबार में पढ़ा कि चीन में मोदी और शी जिनपिंग चाय पी रहे थे। बिना एजेंडे के बातचीत हो रही है। डोकलाम में चीन की सेना है। हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। चीन सेना भेज रहा है। और भारत का पीएम चीन में बिना एजेंडे की चीन में डिस्कशन कर रहा है।
सिर्फ भाषणों में किसानों का कर्जा माफ करते हैं। जमीन स्तर पर ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस के बिना देश का किसान जी नहीं सकता है। कांग्रेस ना होती किसानों की जमीन मोदी ले जाते। हर राज्य में दलित और अल्पसंख्यों पर अत्याचार हो रहा है। ऊना में दलितों को पीटा गया। हर राज्यों में दलितों की हत्या मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।
मोदी सरकार ने ढाई लाख करोड़ बड़े उद्योगपतियों को मोदी सरकार ने माफ कर दिया। मैं खुद मोदी जी मिलने गया और पूछा कि आपने उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया है। आप किसानों का कर्जा माफ करो। लेकिन मोदी जी ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। हमारी सरकार में दस दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया।
एक के बाद एक हर जगह आरएसएस के लोग भर्ती करे जा रहे हैं। देश के युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया। हर जगह बेरोजगारी है। नोटबंदी ने रीड़ की हड्डी तोड़ दी। करोड़ युवाओं से रोजगार छीन लिया और मोदी रोजगार की बात करते हैं। चीन चौबीस घंटे में पचास युवाओं को नौकरी देता है। देश में 450 युवाओं को इतने समय में नौकरी दी जाती है। युवा जान चुका है मोदी झूठ बोलते हैं।
पीएम मोदी फ्रांस और पेरिस जाते हैं महंगी कीमत जहाज खरीदते हैं। सात सौ करोड़ का जहाज 15 करोड़ रुपए में खरीदा गया। अपने उद्योगपति दोस्तों को विमान बनाने के ठेके देते हैं। अमित शाह का बेटा पचास हजार को तीन महीने में 80 करोड़ में बदल देता है। देश का चौकीदार एक शब्द नहीं बोलता। सुप्रीम कोर्ट के जज पहली बार के जनता के सामने आते हैं। जनता जज के सामने जाती है। लेकिन सत्तर साल में सुप्रीम कोर्ट के जज देश के जनता के सामने न्याय मांगने के लिए आते हैं। मोदी जी की मुंह से एक शब्द नहीं निकला। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस लोया का नाम लेते हैं। कहते हैं दबाव डाला जा रहा है। मगर मोदी जी चुप रहती है।
पीयूष गोयल अपनी कंपनी डिक्लियर नहीं करते हैं। नीरव मोदी तीस करोड़ रुपए उठाकर ले गया। ये जनता का पैसा था, लेकिन जनता से कहते हैं कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। बाद में पता चला की देश की जनता का पैसा नीरव मोदी लूटकर ले गया। नीरव मोदी के खिलाफ सरकार ने एक भी लाइन नहीं बोली। आर्मी के पास हथियार खरीदने के लिए पैसा नहीं।
बढ़ती हुई कीमतों पर जनता को बहुत फ्रिक है। मोदी सरकार ने वादा किया था कि अपनी सरकार आते ही गैस के पेट्रोल के दाम कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दुनिया में कच्चे तेल की कीमत तेजी से घट रही हैं, लेकिन सरकार में कीमत बढ़ रही है। मोदी सरकार के काम करने के तरीके से देश की डेमोक्रेसी को भी खतरा बड़ सकता है।
मोदी सरकार ने देश की जनता को धोखा दिया। गंगा-जमुना रैली को नुकसान पहुंचा। मोदी सरकार को हम जवाब देंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि यह परिवार आक्रोश रैली है।