सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रिंसिपल सेक्रेट्री राजेंद्र कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें, पिछले साल सीबीआई अधिकारियों ने दिल्ली सचिवालय में छापे मारे थे। ये छापे राजेंद्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मारे गए थे। राजेंद्र कुमार के अलावा में गिरफ्तार किए गए अन्य पांचों का नाम अभी पता नहीं लग पाया है।

सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि राजेंद्र कुमार के अलावा दिल्ली सीएम के डिप्टी सेक्रेट्री तरुण शर्मा, एक कंपनी के दो डायरेक्टर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों मंगलवार को दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन पर भ्रष्टाचार और अपने पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन पर एंडेवर कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारी सरकार को केंद्र सरकार कमजोर कर रही है। यह एक षड़यंत्र है। हमारी सरकार में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। पंजाब में हमारी सरकार बनती दिख रही है तो केंद्र सरकार ऐसे कदम उठा रही है। पीएम मोदी हमारी सफलता से घबरा गए हैं। केंद्र सरकार बहुत ही घटिया स्तर पर उतर आई है। मोदी जी बदला लेना चाह रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा को कैसे हरा दिया। इसका बदला पीएम मोदी अब निकाल रहे हैं।

राजेंद्र कुमार के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्‍टाचार का केस दर्ज किया था। कुमार के खिलाफ पद का दुरुपयोग और एक फर्म को अवैध तरीके से टेंडर देने का आरोप है। राजेंद्र कुमार के दफ्तर और घर पर जब सीबीआई ने छापे मारे थे तो केजरीवाल के दफ्तर में भी छापे मारे गए थे। इन छापों को बाद सियासी गलियारों में गर्माहट पैदा हो गई थी। इस मुद्दे को अरविंद केजरीवाल ने काफी जोर-शोर से उठाया था। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसकी निंदा करते हुए पीएम मोदी द्वारा आपातकाल लगाने की बात कही थी।

Read Also: Inside Story: शीला दीक्षित को भी था राजेंद्र कुमार पर शक, गुपचुप मिला करते थे अरविंद केजरीवाल से

Read Also: ये है अरविंद केजरीवाल के ‘दफ्तर’ पर CBI रेड के पीछे की पूरी कहानी