केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया था। बड़े ही जोर शोर से इसका प्रचार प्रसार भी किया गया। देश के नामी लोग और हस्तियां इस अभियान से जुड़े। सरकार के चार बीतने के बाद भी पीएम मोदी इसका जिक्र करते रहते हैं। लेकिन इतना लंबा समय बीतने के बाद भी स्वच्छ भारत अभियान की हवा भाजपाई ही निकालने में लगे हुए हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में यह नजारा देखने को मिला। यहां के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, दिल्ली के रामलीला मैदान पर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से रविवार को युवा विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया गया। यहां भाजपा के भी कई बड़े चेहरे दिखाई दिए। रैली में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने शिरकत की।

बड़ी तादात में भाजपा के कई चेहरे आने के बाद भी यहां ‘मोदी के मिशन’ की खुल्लम खुल्ला धज्जियां उड़ाई गईं। शिवराज सिंह चौहान के अलावा रैली में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, सहित कई सांसदों व नेताओं ने शिरकत की और युवाओं को संबोधित किया। यहां आने वाले नेताओं और समर्थकों के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी की गई। लेकिन सफाई का ख्याल किसी के जहन में भी नहीं आया। रैली के बाद राम लीला मैदान डम्पिंग ग्राउंड में तब्दील हो गया। यहां पीने के पानी की हजारों बोतलें पड़ी थीं। पूरा मैदान इन प्लास्टिक की बोतलों से पटा पड़ा था। बताया गया कि समारोह में करीब 20 हजार कार्यकर्ता थे।

बता दें कि, दिल्ली सरकार द्वारा किसी भी आयोजन के लिए जब राम लीला मैदान दिया जाता है तो साफ तौर पर कहा जाता है कि, आयोजन के बाद इस पूरी तरह से साफ करने के बाद ही छोड़ना होगा। लेकिन उसके बाद भी न दिल्ली सरकार और न केंद्र सरकार के निर्देशों और अभियान का ख्याल रखा गया।