आम आदमी पार्टी के एक विधायक सोमनाथ भारती ने लाइव टीवी पर एक महिला के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्हें गाली दी और कहा कि धंधे पर बैठ जाओ। एक न्यूज चैनल पर लाइव कार्यक्रम के दौरानआप विधायक ने कहा, “ये *** करना बंद कर दो चैनल पर बैठ के। अरे धंधे पर बैठ जाओ।” आप विधायक की इस हरकत की पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा, भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा सहित सोशल मीडिया यूजर्स ने भी आलोचला की है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा, “शर्मनाक बयान! अरविंद केजरीवाल के विधायक द्वारा एक महिला पत्रकार के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया। शर्म से डूब मरो अरविंद केजरीवाल!” कपिल मिश्रा ने भी इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए इसे शर्मनाक बताया है।

वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। 

भाजपा सांसद और दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बेहद शर्मनाक! अरविंद केजरीवाल तो ये है चरित्र आपके साथी का। आम आदमी पार्टी का ये महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर जग जाहिर हो गया है।आप के साथी गुंडे, आप के साथी बलात्कारी, आप के साथी भ्रष्टाचारी, आप के साथी हवाला कारोबारी! अब आपको महिलाओं की आह ही मारेगी!”

एक सोशल मीडिया यूजर लिखते हैं, “तरस तो उन लोंगो पर आता है जो ऐसे लोंगो को सपोर्ट करते है। राजनीति अपनी जगह है लेकिन ऐसे घटिया लोंगो को लात मारकर भगाना चाहिए जब वोट मांगने जाए।”

एक अन्य यूजर लिखते हैं, “केजरी जी, कैसे कैसे नमूने पाल रखे है जिन्हें ना ही नेशनल टीवी की शर्म और ना ही महिला पत्रकार की! ये वही विधायक है क्या जिसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत किया कि मार पीट करता है?”

एक और यूजर लिखते हैं, “शर्मनाक! अरविंद केजरीवाल जी, आपके नेता एक महिला पत्रकार को धंधे पर बैठ जाने के लिए कह रहे हैं। क्या यही सब सुनना रह गया है अब? अगर किसी चैनल से दिक्कत है तो उसको मत दीजिए इंटरव्यू या फोनो, लेकिन इस तरह एक महिला को धंधे पर बैठने की सलाह पार्टी का चाल-चरित्र दिखाता है। कार्रवाई होगी?”

बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पहले भी विवादों में रहे हैं। उनके उपर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगा था। उनकी पत्नी ने इनके उपर कुत्ते से कटवाने, हत्या की कोशिश, शोषण, धोखाधड़ी, जबरदस्ती गर्भपात करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। सोमनाथ के उपर अफ्रीकी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के भी आरोप लगे हैं।