National Hindi News 17 September 2019 LIVE Updates, Uddhav Thackeray Veer Savarkar: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फाइटर एयरक्राफ्ट तेजस उड़ाएंगे। एएनआई के मुताबिक वे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 19 सितंबर को उड़ान भरेंगे।

कर्नाटक कांग्रेस के सीनियर नेता डीके शिवकुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपने उन बयानों की कॉपी मांगी है जो ईडी ने रिकॉर्ड किए थे। बता दें कि ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के सेक्शन 50 के तहत उनसे पूछताछ की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (17 सितंबर) को 69 साल के हो गए हैं। देश-दुनिया के तमाम दिग्गजों की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया है। जन्मदिन पर प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य गुजरात में हैं। उन्होंने यहां ‘नमामि देवी नर्मदे’ उत्सव में शिरकत की।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी उनसे राजधानी नई दिल्ली में मुलाकात करने का कार्यक्रम है। सोमवार (16 सितंबर) को ममता ने मुलाकात के लिए समय मांगा था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Live Blog

05:32 (IST)18 Sep 2019
वाराणसी में निचले इलाकों में गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि

वाराणसी में निचले इलाकों में गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ आ गई है। एक स्थानीय का कहना है, "जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। कई घाट पानी में डूब गए हैं। हम समस्याओं का सामना कर रहे हैं।"

03:59 (IST)18 Sep 2019
''मोतीबाग'' आस्कर के लिये नामित

उत्तराखंड के किसान विद्यादत्त के जीवन संघर्ष पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म ''मोतीबाग'' को आस्कर पुरस्कारों के लिये नामित किया गया है ।
मुख्यमंत्री रावत ने डाक्यूमेंट्री फिल्म के निर्देशक निर्मल चंद्र डंडरियाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

02:22 (IST)18 Sep 2019
ईडी ने शिवकुमार मामले में कर्नाटक की विधायक को तलब किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार के खिलाफ धनशोधन मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक कांग्रेस की विधायक लक्ष्मी हेब्बालकर को पेश होने के लिए कहा है।

01:25 (IST)18 Sep 2019
हाउडी मोदी कार्यक्रम में भारतीय पीएम मोदी के साथ शामिल हो रहे हैं ट्रम्प

दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी कार्यवाहक सहायक सचिव ऐलिस वेल्स ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प हॉस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में भारतीय पीएम मोदी के साथ शामिल हो रहे हैं, यह हमारे देश और अमेरिका-भारत संबंधों की समृद्धि के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान के लिए एक ट्रिब्यूट है।

00:02 (IST)18 Sep 2019
उद्धव बोले- सावरकर देश के पहले PM होते तो पाकिस्तान नहीं बनता

मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे: अगर वीर सावरकर इस देश के प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान का जन्म भी नहीं होता। हमारी सरकार हिंदुत्व सरकार है और आज मैं वीर सावरकर के लिए भारत रत्न की भी मांग करता हूं।

22:34 (IST)17 Sep 2019
सेना सेना के सूत्रों ने बताया

सेना के सूत्रों ने बताया कि 4 हथियारबंद लोगों ने आज कुपवाड़ा निवासी बशीर अहमद खान की कार को रोका और उसे उससे बाहर आने के लिए मजबूर किया। इसके बाद कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई और पूछा गया कि 'तंजीम' द्वारा शटडाउन और पोस्टर लगाने के बाद वह क्यों गाड़ी चला रहा था। उन्होंने उसकी कार में आग लगा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

15:45 (IST)17 Sep 2019
कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर को ढूंढ रही सीबीआई, बनाई विशेष टीम

सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को ढूंढने के लिए एक विशेष टीम गठित की है। बता दें कि उन्हें पूछताछ के लिए हाजिर होना था।

15:17 (IST)17 Sep 2019
डीके शिवकुमार ने कोर्ट से मांगी अपने बयानों की कॉपी

कर्नाटक कांग्रेस के सीनियर नेता डीके शिवकुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपने उन बयानों की कॉपी मांगी है जो ईडी ने रिकॉर्ड किए थे। बता दें कि ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के सेक्शन 50 के तहत उनसे पूछताछ की थी।

14:49 (IST)17 Sep 2019
दिग्विजय बोले- लोग भगवा कपड़े पहन कर रहे रेप, क्या यही हमारी संस्कृति?
14:13 (IST)17 Sep 2019
बेंगलुरुः तेजस उड़ाएंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फाइटर एयरक्राफ्ट तेजस उड़ाएंगे। एएनआई के मुताबिक वे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 19 सितंबर को उड़ान भरेंगे।

13:09 (IST)17 Sep 2019
PM Modi: 100 दिनों में एक के बाद एक कई बड़े फैसले लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में दिए भाषण में अपने दिनों के कार्यकाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने मौजूदा सरकार के पिछले 100 दिनों में लिए गए फैसलों का जिक्र किया।

12:57 (IST)17 Sep 2019
कांग्रेस छोड़ने के बाद शिवसेना जॉइन कर सकती हैं उर्मिला मातोंडकर

हाल ही में कांग्रेस की मुंबई यूनिट पर गंभीर आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा देने वालीं उर्मिला मातोंडकर अब शिवसेना जॉइन कर सकती है।

12:53 (IST)17 Sep 2019
PM मोदी बोले- पहले पानी के लिए गोलियां चलती थीं, ट्रेने चलानी पड़ी थीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंचाई परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, 'पहले पानी के लिए गोलियां चलती थीं। पानी के लिए ट्रेन चलानी पड़ी थी। अब माइक्रो इरिगेशन (सिंचाई) से 50 फीसदी गुजरातियों को फायदा हुआ है।'

12:42 (IST)17 Sep 2019
PM Modi: सरदार सरोवर से कई राज्यों को फायदा होगा

प्रधानमंत्री ने नर्मदा जिले के केवड़िया में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा- सरदार सरोवर बांध से मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र को फायदा होगा।

12:41 (IST)17 Sep 2019
पीएम मोदीः प्रकृति हमारा आभूषण, इसकी रक्षा करके भी विकास संभव

पीएम  मोदी बोले- प्रकृति हमारा आभूषण है। इसकी रक्षा करके भी विकास करना संभव है। उन्होंने कहा केवड़िया प्रकृति, पर्यटन और पर्यावरण का अद्भुत संगम है।

12:38 (IST)17 Sep 2019
पीएम बोले- मेरे पीछे जल सागर है और आगे जन सागर

जन्मदिन पर प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य गुजरात में हैं। उन्होंने यहां 'नमामि देवी नर्मदे' उत्सव में शिरकत की। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा- मेरे पीछे जल सागर है और आगे जन सागर है।

11:03 (IST)17 Sep 2019
डीआरडीओ का रूस्तम-2 चित्रदु्र्गा में क्रैश

रक्षा अनुसंधान विकास संगठन का मानव रहित एरियल व्हीकल कर्नाटक के चित्रदुर्गा में क्रैश हो गया। इसका नाम रूस्तम 2 बताया जा रहा है।

10:18 (IST)17 Sep 2019
रायबरेलीः दरोगा से बोले BJP MLA- थाने में ही गिराकर मारूंगा

रायबरेली में बीजेपी विधायक राम नरेश रावत पर दरोगा को फोन पर धमकी देने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऑडियो में रावत ने दरोगा दिलीप राय को पहले गालियां दीं और फिर थाने में ही गिराकर मारने की धमकी दी।

09:42 (IST)17 Sep 2019
केवड़िया में इको टूरिज्म साइट पर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित सरदार सरोवर बांध पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और केवड़िया में खालवानी इको टूरिज्म साइट का मुआयना किया।

09:21 (IST)17 Sep 2019
Delhi: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोलियों से भून डाला

Delhi: ज्योति नगर इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने राजुल नाम के एक कारोबारी को गोलियों से भून दिया। घटना सोमवार (16 सितंबर) को देर रात की बताई जा रही है।

09:18 (IST)17 Sep 2019
तमिलनाडुः घर के पास शराब पीने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला

तमिलनाडु स्थित तूतीकोरिन के पुडुकोट्टाई क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे गैंग के लोगों ने विरोध करने वाले एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया।

08:50 (IST)17 Sep 2019
ममता बनर्जी और नीतीश कुमार ने भी दी पीएम मोदी को बधाई

बिहार सीएम नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

08:34 (IST)17 Sep 2019
PM Modi Birthday: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और गृह मंत्री अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने उन्हें देश का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताया।

08:08 (IST)17 Sep 2019
मां से मुलाकात करने जा सकते हैं पीएम मोदी

जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध पर जाएंगे, इसके बाद वे अहमदाबाद में अपनी मां हीरा बा से मुलाकात करने जा सकते हैं।

07:30 (IST)17 Sep 2019
PM Modi Birth Day: 69 साल के हुए नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (17 सितंबर) को 69 साल के हो गए हैं। देश-दुनिया के तमाम दिग्गजों की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी उनसे राजधानी नई दिल्ली में मुलाकात करने का कार्यक्रम है। सोमवार (16 सितंबर) को ममता ने मुलाकात के लिए समय मांगा था।