UP: पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्मतिथि से जुड़े डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी के आरोपों बाद आजम खान के बेटे को हिरासत में लिया गया है। स्वार विधायक मोहम्मद आजम के खिलाफ स्थानीय बीजेपी नेता ने यह आरोप लगाया था।

Jammu & Kashmir: नए ट्रैक पर हो रही वैष्णो देवी यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। यह कदम लैंड स्लाइडिंग के चलते उठाया गया है। फिलहाल पारंपरिक मार्ग से ही यात्रा चल रही है। इसके अलावा खराब मौसम के चलते कटरा-सांझीछत क्षेत्र में हवाई सेवाओं को रोक दिया गया है।

आगरा : एमएम गेट थाना क्षेत्र में स्थित मोती कटरा में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री संचालक के भाई की फैक्ट्री में भी 6 महीने पहले आग लगी थी।

Karnataka: श्रृंगेरी विधायक टीडी राजेगौड़ा ने सीसीडी फाउंडर वीजी सिद्धार्थ की मौत पर कहा, ‘वो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के टॉर्चर से थोड़े परेशान थे और कर्ज से निपटने के लिए 2-3 संपत्तियां बेचना चाहते थे। उनके पास कर्ज से काफी ज्यादा संपत्ति थी।’

 

Live Blog

16:57 (IST)31 Jul 2019
Agra: जूता फैक्ट्री में भीषण आग

आगरा : एमएम गेट थाना क्षेत्र में स्थित मोती कटरा में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री संचालक के भाई की फैक्ट्री में भी 6 महीने पहले आग लगी थी।

15:47 (IST)31 Jul 2019
Operation Thrust: रेलवे में अनधिकृत पानी बेचने वालों पर प्रतिबंध

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अनधिकृत पानी की बोतलें बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ‘ऑपरेशन थ्रस्ट’ के संबंध में सैकड़ों लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

15:46 (IST)31 Jul 2019
Kanpur: पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी से चेन लूटकर भाग गए बदमाश

Kanpur: स्कूटी से घर जा रही तेजतर्रार पुलिस इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह की बेटी से बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली।  बाइक सवार लुटेरों का बहादुर युवती ने करीब 200 मीटर तक पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है।

12:04 (IST)31 Jul 2019
उन्नाव रेप पीड़िता के साथ दुर्घटना मामलाः BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर समेत 30 के खिलाफ केस दर्ज

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ दुर्घटना के मामले में निलंबित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। इस मामले में 20 अज्ञात लोगों पर आपराधिक षड्यंत्र, मर्डर, हत्या का प्रयास और आपराधिक हरकतों के चलते केस दर्ज किया गया है।

11:18 (IST)31 Jul 2019
Karnataka: CCD फाउंडर की मौत पर विधायक का बयान

Karnataka: श्रृंगेरी विधायक टीडी राजेगौड़ा ने वीजी सिद्धार्थ की मौत पर कहा, 'वो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के टॉर्चर से थोड़े परेशान थे और कर्ज से निपटने के लिए 2-3 संपत्तियां बेचना चाहते थे। उनके पास कर्ज से काफी ज्यादा संपत्ति थी।'

10:40 (IST)31 Jul 2019
Jammu & Kashmir: खराब मौसम और लैंड स्लाइडिंग के चलते वैष्णो देवी यात्रा में बाधा

Jammu & Kashmir: नए ट्रैक पर हो रही वैष्णो देवी यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। यह कदम लैंड स्लाइडिंग के चलते उठाया गया है। फिलहाल पारंपरिक मार्ग से ही यात्रा चल रही है। इसके अलावा खराब मौसम के चलते कटरा-सांझीछत क्षेत्र में हवाई सेवाओं को रोक दिया गया है।

07:41 (IST)31 Jul 2019
CCD फाउंडर का शव मिला, नेत्रावती नदी में खत्म हुई 36 घंटों से चली खोज

सोमवार से ही लापता चल रहे कैफे कॉफी डे फाउंडर वीजी सिद्धार्थ का शव बुधवार (31 जुलाई) को बरामद कर लिया गया है। वे करीब 36 घंटों से लापता था। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद सिद्धार्थ कंपनी कर्मचारियों के नाम एक चिट्ठी लिखकर रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए थे।