हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक तरह से पार्टी से अपनी राहें जुदा करने की धमकी देते हुए रविवार (18 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को रद्द किये जाने के मुद्दे पर अपनी पार्टी के रुख की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस अपना रास्ता भटक गई है, अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘यमुना का जलस्तर सोमवार (19 अगस्त) को शाम तक खतरे के निशान को पार कर सकता है। अगले दो दिनों तक पानी का बहाव ज्यादा रहने की आशंका है। हमारे सभी अधिकारी और मंत्री लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं।’
लखनऊः बीजेपी की एक व्यक्ति, एक पद की नीति के चलते यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। वे उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर थे। योगी मंत्रिमंडल में अब 18 जगह खाली है। सिंह प्रदेशाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।
Bihar News Today, 19 August 2019: बिहार से जुड़ीं सभी खास खबरों के लिए क्लिक करें
प्रयागराज के एक प्रतिष्ठित अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा एक महिला के प्रसव के बाद कथित तौर पर नवजात शिशु बदलने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ रविवार (18 अगस्त) को कर्नलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंड स्लाइडिंग के चलते पहाड़ दरकने से केदारनाथ हाइवे बंद हो गया है। यहां मलबा हटाने का काम जारी है।
अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए सिलसिलेवार धमाकों में 6 नागरिक घयाल हो गए। ये घटनाएं नांगरहार प्रोविंस में हुई।
हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक तरह से पार्टी से अपनी राहें जुदा करने की धमकी देते हुए रविवार (18 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को रद्द किये जाने के मुद्दे पर अपनी पार्टी के रुख की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस अपना रास्ता भटक गई है, अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'यमुना का जलस्तर सोमवार (19 अगस्त) को शाम तक खतरे के निशान को पार कर सकता है। अगले दो दिनों तक पानी का बहाव ज्यादा रहने की आशंका है। हमारे सभी अधिकारी और मंत्री लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं।'
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि अधिकारियों और आदिवासियों के बीच विश्वास की कमी का फायदा उठाकर नक्सली छत्तीसगढ़ में घुसपैठ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और आदिवासियों के बीच इस खाई को पाटना उनकी सरकार के लिये सबसे बड़ी चुनौती है। सत्ता संभालने के बाद उनकी सरकार इस चुनौती का सामना कर रही है।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में 32 वर्षीय एक महिला को उसके ससुराल वालों ने कथित रूप से जला दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता यासमीन का शरीर 80 फीसदी झुलस गया और उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता एक विधवा है और उसे तीन बेटियां हैं।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अनुच्छेद-370 को हटाने के फैसले का समर्थन नहीं करने पर कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा वोटबैंक की राजनीति में शामिल रही है जबकि वह जानती थी कि यह अनुच्छेद राष्ट्रहित में नहीं है।
लखनऊः बीजेपी की एक व्यक्ति, एक पद की नीति के चलते यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। वे उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर थे। योगी मंत्रिमंडल में अब 18 जगह खाली है। सिंह प्रदेशाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।
देश की राजधानी दिल्ली में भी रविवार की शाम युमना नदी में जलस्तर 203.37 मीटर तक पहुंच गया है और इसके जलस्तर के सोमवार को बढ़ने का अनुमान है क्योंकि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से शाम छह बजे आठ लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंड स्लाइडिंग से हालात खराब हो गए हैं। राज्य में कई नदियां उफान पर बह रही हैं, पुल टूट चुके हैं, सड़कें तहस-नहस हो गई। राज्य में बारिश के चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा 22 तक पहुंच चुका है, वहीं कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। राजधानी शिमला, चंबा और कुल्लू में सोमवार (19 अगस्त) को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 490 करोड़ रुपये की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।