नोएडा के सलालपुर में गुरुवार की रात सीवर की सफाई करते वक्त एक हादसा हो गया जिसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 2.15 बजे का है। वहीं मौके पर एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े छह बजे पहली और 7:30 बजे दूसरी बॉडी रिकवर की गई।

शोपियां एनकाउंटर में तीन और आतंकियों के मारे जाने की खबर मिली है। इनके पास से युद्ध की स्थिति में इस्तेमाल होने जैसे हथियार मिले। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। इस दौरान एक जवान के भी घायल होने की खबर आई है।

Cyclone Fany: तूफान के चलते ओडिशा में तीन लोगों की मौत की खबर मिली है। चक्रवाती तूफान ‘फानी’ शुक्रवार (03 मई) को ओडिशा से टकराकर आगे की तरफ बढ़ चला है। इसके देर शाम करीब साढ़े 8 बजे पश्चिम बंगाल पहुंचने की संभावना है। ओडिशा में एहतियातन करीब 10 लाख लोगों पिछले 24 घंटों में उनके गांवों से दूर ले जाया गया है। पूर्व तटीय रेलवे ने आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम से मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक स्पेशल ट्रेन (नंबर 11020) कोणार्क एक्सप्रेस चलाई है।

 

Live Blog

18:46 (IST)03 May 2019
पीएम मोदी के बयान पर अहमद पटेल का वार, कहा- हमने कभी नहीं छीना सेना का हक

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 6 सर्जिकल स्ट्राइक पर आज कांग्रेस को घेरा। ऐसे में अहमद पटेल ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा वो किसी भी तरह से चुनाव जीतना चाह रहे हैं। हमने कभी सेना का हक नहीं मारा और उनका क्रेडिट नहीं लिया, चाहें वो फिर एयर स्ट्राइक हो या फिर बांग्लादेश वॉर हो। सेना की तारीफ उसको ही मिलना चाहिए। ये कांग्रेस की नहीं जवानों की बेइज्जती है।

17:57 (IST)03 May 2019
Delhi: 16 घंटे में पुलिस ने सॉल्व किया केस, 2 महीने का बच्चा हुआ था किडनेप

दिल्ली पुलिस ने किडनेपिंग केस को महज 16 घंटे में ही सॉल्व कर दिया है। बता दें कि करीब 16 घंटे पहले 2 महीने के बच्चे का चार लोगों ने अपर्हण कर लिया था। वहीं चारो आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।

17:51 (IST)03 May 2019
Odisha: फानी का असर जारी, एयरपोर्ट पर देखने को मिला नुकसान

ओडिशा में फानी का असर जारी है। ऐसे में बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते नुकसान देखने को मिला।

16:51 (IST)03 May 2019
पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा और डिंपल यादव

Lok Sabha Election 2019: बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मां और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार किया। उनके साथ डिंपल यादव भी मौजूद थीं।

15:18 (IST)03 May 2019
AAP MLA अनिल वाजपेयी बीजेपी में शामिल

Lok Sabha Election 2019 के लिए दिल्ली में वोटिंग से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को उसके ही एक विधायक ने झटका दे दिया। गांधी नगर विधानसभा से पार्टी के विधायक अनिल वाजपेयी ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

14:32 (IST)03 May 2019
NOIDA: सीवर की सफाई के दौरान दो कर्मचारियों की मौत, मौके पर पहुंची NDRF की टीम

नोएडा के सलालपुर में गुरुवार की रात सीवर की सफाई करते वक्त एक हादसा हो गया जिसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 2.15 बजे का है। वहीं मौके पर एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े छह बजे पहली और 7:30 बजे दूसरी बॉडी रिकवर की गई।

13:43 (IST)03 May 2019
शोपियां एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, एक जवान घायल

शोपियां एनकाउंटर में दो और आतंकी मारे गए। दोनों के पास से युद्ध की स्थिति में इस्तेमाल होने जैसे हथियार मिले। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। इस दौरान एक जवान के भी घायल होने की खबर आई है।

13:21 (IST)03 May 2019
रीवा में जनसभा कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

मध्य प्रदेश के रीवा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी। वहां पांचवे चरण में मतदान होगा।

13:11 (IST)03 May 2019
राजस्थान के हिंडौन में जनसभा कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Lok Sabha Election 2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजस्थान के हिंडौन में पहुंचे हैं। उन्होंने मसूद अजहर के मसले का जिक्र करते हुए यहां जनसभा में कहा, 'हमने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं था।'

13:09 (IST)03 May 2019
कोलकाता एयरपोर्ट से 3 बजे बाद नहीं उड़ेगा कोई विमान

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक फानी तूफान के चलते कोलकाता एयरपोर्ट से  शुक्रवार (3 मई) को 3 PM से शनिवार (4 मई) की सुबह 8 बजे तक कोई विमान उड़ान नहीं भरेगा। क्लोजर टाइमिंग को भी पहले घोषित शुक्रवार 9:30 PM के बजाए शनिवार 6:00 PM कर दिया गया।

13:04 (IST)03 May 2019
फानी तूफान के चलते रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन विशाखापटनम-मुंबई कोणार्क एक्सप्रेस

Cyclone Fany: पूर्व तटीय रेलवे ने आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम से मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक स्पेशल ट्रेन (नंबर 11020) कोणार्क एक्सप्रेस चलाई है। 

13:01 (IST)03 May 2019
फानी से गिरे पेड़, बंद हुए कई रास्ते

ओडिशाः फानी तूफान के चलते ओडिशा में कई जगह पेड़ गिर गए हैं। तेज हवाओं के चलते गिरे पेड़ों से रास्ते बाधित हो गए हैं।

12:48 (IST)03 May 2019
हिजबुल मुजाहिदीन ज्वॉइन करने जा रहा शख्स गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ने जा रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शफत युसुफ मलिक नाम के इस शख्स को हथियारों के साथ पकड़ा गया है। वह कंगन से लापता था। मामला दर्ज हो चुका है, जांच जारी है।

12:35 (IST)03 May 2019
रायबरेली में प्रियंका का पीएम मोदी पर सीधा हमला

सोनिया गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में प्रियंका गांधी ने कहा, 'आज यूपी में किसान की क्या स्थिति है? अपने आप को देश के चौकीदार कहने वाले, इन्होंने किसानों को खेत में बिठा दिया है चौकीदारी करने। बस वादे पर वादा, झूठ पर झूठ बोला जा रहा है, बस प्रचार हो रहा है और सच्चाई अलग है।'

11:38 (IST)03 May 2019
शुक्रवार (3 मई) को नेताओं का चुनाव प्रचार कार्यक्रम

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में तीन रैलियां करेंगे।

- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ में राजनाथ सिंह के लिए जनसभा करेंगे।

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान और मध्य प्रदेश में जनसभाएं संबोधित करेंगे।

- योगी आदित्यनाथ रायबरेली और फतेहपुर में रैली करेंगे।

- निरहुआ और स्मृति ईरानी अमेठी में चुनावी सभाएं करेंगे।

11:07 (IST)03 May 2019
Lucknow: पूनम सिन्हा के लिए सोनाक्षी और राजनाथ के लिए अमित शाह करेंगे प्रचार

Lok Sabha Election 2019: लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम के लिए आज उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी प्रचार करेंगी। यहां उनका मुकाबला गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है। राजनाथ के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी सभा करेंगे।

11:01 (IST)03 May 2019
फनी तूफान के चलते ममता ने दो दिनों के लिए रद्द किए सियासी कार्यक्रम

Cyclone Fany Today: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सभी राजनीतिक कार्यक्रम दो दिनों के लिए रद्द किए। वे समुद्री इलाकों  के पास खड़गपुर में रहेंगी और तूफान की स्थिति पर नजर रखेंगी।

10:56 (IST)03 May 2019
50 फीसदी वीवीपैट पर्चियों की गिनती वाली याचिका पर अगले हफ्ते होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते कांग्रेस और अन्य पार्टियों की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करेगा। इन दलों ने लोकसभा चुनाव में कम से कम 50 फीसदी वीवीपैट पर्चियों की गणना के लिए याचिका लगाई थी।

10:13 (IST)03 May 2019
चक्रवाती तूफान फनी का असर पुरी में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान पुरी तट से टकरा गया है। पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। तूफान के दौरान 200 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।

09:52 (IST)03 May 2019
फनी के चलते कैंसिल हुईं 10 और ट्रेनें

09:16 (IST)03 May 2019
11 बजे तक तेज होगा फनी का असर

भुवनेश्वर मौसम विभाग के डायरेक्टर एचआर बिस्वास ने कहा, 'चक्रवाती तूफान फनी का असर शुरू हो गया है। 11 बजे तक इसका असर तेज होगा। सुबह 6:30 बजे से ही पुरी के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में 70 किमी दूर तूफान का असर दिखना शुरू हो गया था।'

08:25 (IST)03 May 2019
फनी चक्रवातः ये है गृह मंत्रालय का हेल्पलाइन नंबर

Cyclone Fany: गृह मंत्रालय कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 1938 है। इस पर लेटेस्ट अपडेट्स मिल जाएंगी।