आईएनएक्स मीडिया केस में गुरुवार (5 सितंबर) को  कोर्ट ने पी. चिदंबरम  को 19 सितंबर तक यानी 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अगले 14 दिन वह तिहाड़ जेल में रहेंगे। बता दें सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की थी।

 Electric Vehicles को बढ़ावा देने के बीच चल रहीं पेट्रोल-डीजल वाहनों पर प्रतिबंध (Petrol-Diesel Vehicle Ban) की खबरों को मोदी सरकार ने खारिज कर दिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari) ने एक बयान देते हुए कहा कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है।

कांग्रेस नेताओं पर सलाखों का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार (4 सितंबर) को DK Shivakumar की कोर्ट में पेशी हुई थी। गुरुवार (5 सितंबर) को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) की गिरफ्तारी याचिका पर फैसला होगा। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।

Russia: विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री डॉक्टर महाथिर मोहम्मद से व्लादिवोस्तोक में मुलाकात की। मोहम्मद 93 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे।

Mumbai Rains, Weather Forecast Today Live Updates: रेलवे ने जारी कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, पढ़ें तमाम अहम जानकारियां

Live Blog

00:31 (IST)06 Sep 2019
चलती बस में लगी आग

महाराष्ट्र: पुणे से नागपुर जा रही एक बस में आज पुणे-अहमदनगर हाईवे पर रामवाड़ी ऑक्ट्रोई नाका के पास आग लग गई। बस में सवार सभी 29 यात्रियों को बचा लिया गया है।

00:06 (IST)06 Sep 2019
कोलाबा में एक इमारत में लगी आग

मुंबई: कोलाबा में एक आवासीय इमारत में आग लग गई। 4 फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

22:59 (IST)05 Sep 2019
शिवकुमार की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक

कर्नाटक: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ कनकपुरा के चन्नबसप्पा सर्कल में कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) समर्थकों ने धरना दिया।

17:47 (IST)05 Sep 2019
पी चिदंंबरम ने वेस्टर्न टॉयलेट की मांग की

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को कोर्ट ने 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चिदंबरम ने अलग सेल और वेस्टर्न टॉयलेट की मांग की। 

17:30 (IST)05 Sep 2019
तारीगामी को एम्स भेजने के न्यायिक आदेश का माकपा ने स्वागत किया

माकपा ने जम्मू कश्मीर में पार्टी के वरिष्ठ नेता यूसु्फ तारीगामी को उचित तरीके से इलाज कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स भेजने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है।

15:55 (IST)05 Sep 2019
एमिटी विश्वविद्यालय मामला: अदालत ने तीन छात्रों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

एमिटी विश्वविद्यालय में 28 अगस्त को कार पार्किंग को लेकर छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार तीन छात्रों को गुरुवार को जिला न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

15:28 (IST)05 Sep 2019
मां की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में 28 वर्षीय व्यक्ति को मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार (5 सितंबर) को बताया कि कल्याण के भोईवाडा इलाके के रहने वाले अमन हसन मुल्ला को आधी रात के करीब गिरफ्तार किया गया।

15:22 (IST)05 Sep 2019
गुजरात में गिरी इमारत, कई लोग फंसे
अहमदाबाद में अमराईवाड़ी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। बचाव अभियान जारी है।

14:45 (IST)05 Sep 2019
न्यायालय ने महबूबा मुफ्ती की बेटी को अपनी मां से कश्मीर में मुलाकात की इजाजत दी

उच्चतम न्यायालय ने जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद एक महीने से नजरबंद राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी को अपनी मां से मुलाकात करने की बृहस्पतिवार को इजाजत दे दी।

14:10 (IST)05 Sep 2019
ढाबे पर खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में एक की मौत, एक घायल

खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में ढाबे के कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को पीट -पीट कर कथित तौर पर मार डाला और दूसरे व्यक्ति को घायल कर दिया ।

13:32 (IST)05 Sep 2019
बच्चों को शिक्षित बनाना शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नयी पीढ़ी को शिक्षित बनाने की शिक्षकों की जिम्मेदारी रेखांकित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि साक्षर और शिक्षित होने में काफी अंतर है तथा छात्रों को शिक्षित बनाने की जरूरत है ताकि उन्हें ‘क्या करना और क्या नहीं करना’ का बोध हो सके।

12:41 (IST)05 Sep 2019
आजम खां पर मुकदमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्ज नहीं कराये : परिवहन मंत्री

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा कि रामपुर के सांसद आजम खां पर मुकदमे दर्ज कराने में भाजपा कार्यकर्ताओं का नहीं बल्कि उनके समाज के ही उन आहत लोगों का हाथ है जिनके साथ सपा सरकार के दौरान खां ने धोखा किया था।

11:27 (IST)05 Sep 2019
पेट्रोल-डीजल वाहनों पर नहीं लगेगा प्रतिबंध, गडकरी ने दिया बयान

Electric Vehicles को बढ़ावा देने के बीच चल रहीं पेट्रोल-डीजल वाहनों पर प्रतिबंध (Petrol-Diesel Vehicle Ban) की खबरों को मोदी सरकार ने खारिज कर दिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari) ने एक बयान देते हुए कहा कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है।

09:46 (IST)05 Sep 2019
महाराष्ट्र चुनाव : शिवसेना, भाजपा ने सहयोगियों को सीटों के आवंटन पर की चर्चा

शिवसेना और भाजपा नेताओं ने  सीटों के बंटवारे पर पहले चरण की वार्ता की। इस बातचीत में मुख्यत: उन संभावित सीटों पर चर्चा की गई जो आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए उनके सहयोगियों को आवंटित की जा सकती हैं।

09:09 (IST)05 Sep 2019
इंदौर के अपार्टमेंट में लगी आग , दो बच्चों समेत सात झुलसे

इंदौर के एक आवासीय अपार्टमेंट में यहां बृहस्पतिवार तड़के आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोग झुलस गये। इस दौरान इमारत में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

07:58 (IST)05 Sep 2019
शिक्षा को व्यापक परिवर्तन का कारक बनाएं : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज, प्रदेश व देश के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक उत्कृष्ट शिक्षा एवं जनसहभागिता के आधार पर कार्य करते हुए शिक्षा को व्यापक परिवर्तन का कारक बनाएं, जिससे वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य उज्ज्वल हो सके।

07:46 (IST)05 Sep 2019
P Chidambaram Case: सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी याचिका पर सुनवाई आज

कांग्रेस नेताओं पर सलाखों का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार (4 सितंबर) को DK Shivakumar की कोर्ट में पेशी हुई थी। गुरुवार (5 सितंबर) को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) की गिरफ्तारी याचिका पर फैसला होगा। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।

07:46 (IST)05 Sep 2019
P Chidambaram Case: सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी याचिका पर सुनवाई आज

कांग्रेस नेताओं पर सलाखों का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार (4 सितंबर) को DK Shivakumar की कोर्ट में पेशी हुई थी। गुरुवार (5 सितंबर) को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) की गिरफ्तारी याचिका पर फैसला होगा। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।

07:44 (IST)05 Sep 2019
मलेशिया के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी