Narkatia Assembly Election Result 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से नरकटिया सीट पर भी काफी रोचक मुकाबला देखने को मिलता है। इस सीट से जनता दल यूनाइटेड ने विशाल कुमार को अपना कैंडिडेट बनाया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने अपने मौजूदा विधायक शमीम अहमद पर ही फिर से भरोसा जताया और चुनावी दंगल में उतारा।
| पार्टी | उम्मीदवार | विजेता |
| जेडीयू | विशाल कुमार | |
| आरजेडी | शमीम अहमद |
2020 के विधानसभा चुनाव में नरकटिया से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार शमीम अहमद ने जीत दर्ज की थी। शमीम अहमद को 85562 वोट मिले थे। वहीं जनता दल यूनाइटेड श्याम बिहारी प्रसाद को 57771 वोट मिले थे। एलजेपी के कैंडिडेट सोनू कुमार 20494 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| शमीम अहमद | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 85,562 | विजेता | 27,791 |
| श्याम बिहारी प्रसाद | जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) | 57,771 | उपविजेता | — |
| सोनू कुमार | लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) | 20,494 | तीसरा | — |
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2015 के विधानसभा चुनाव में नरकटिया सीट पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के उम्मीदवार शमीम अहमद ने बाजी मारी थी। शमीम अहमद ने बीएलएसपी के संत सिंह कुशवाहा को 19832 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। शमीम अहमद को 75118 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे संत सिंह कुशवाहा को कुल 55136 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार सोनू कुमार रहे थे। उनको 12890 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| शमीम अहमद | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 75,118 | विजेता | 19,832 |
| संत सिंह कुशवाहा | बहुजन समाज पार्टी (BLSP) | 55,136 | उपविजेता | — |
| सोनू कुमार | निर्दलीय | 12,890 | तीसरा | — |
2010 नरकटिया विधानसभा चुनाव परिणाम
2010 में हुए विधानसभा चुनाव पर गौर करें तो नरकटिया सीट पर जनता दल यूनाइटेड के श्याम बिहारी प्रसाद ने जीत का परचम लहराया था। श्याम बिहारी प्रसाद ने लोक जनशक्ति पार्टी के यासमीन साबिर अली को 7688 वोटों से हराया। श्याम बिहारी प्रसाद को कुल 31549 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे यासमीन साबिर अली को कुल 23861 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय शमीम अहमद को कुल 14217 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| श्याम बिहारी प्रसाद | जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) | 31,549 | विजेता | 7,688 |
| यासमीन साबिर अली | लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) | 23,861 | उपविजेता | — |
| शमीम अहमद | निर्दलीय | 14,217 | तीसरा | — |
