Lok Sabha Election Results 2019 में शानदार प्रदर्शन के बाद गुरुवार (30 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के साथियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस बार कुछ नए चेहरे भी नजर आए, वहीं कई बड़े चेहरे जो पिछली सरकार में शामिल थे वो इस बार बाहर हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज का है। कुल 58 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। इनमें प्रधानमंत्री मोदी, 24 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में किसे, क्या बनाया गया है। पढ़िए पूरी लिस्ट…
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
कैबिनेट मंत्री
- राजनाथ सिंह
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- सदानंद गौड़ा
- निर्मला सीतारमण
- रामविलास पासवान
- नरेंद्र सिंह तोमर
- रवि शंकर प्रसाद
- हरसिमरत कौर बादल
- थावरचंद गहलोत
- एस जयशंकर (पूर्व विदेश सचिव)
- रमेश पोखरियाल निशंक
- अर्जुन मुंडा
- स्मृति ईरानी
- हर्ष वर्धन
- प्रकाश जावड़ेकर
- पीयूष गोयल
- धर्मेंद्र प्रधान
- मुख्तार अब्बास नकवी
- प्रहलाद जोशी
- महेंद्र नाथ पांडेय
- अरविंद सावंत
- गिरिराज सिंह
- गजेंद्र सिंह शेखावत
National Hindi News, 30 May 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार
- संतोष गंगवार
- राव इंद्रजीत सिंह
- श्रीपद नाइक
- जितेंद्र सिंह
- किरेन रिजीजू
- प्रहलाद सिंह पटेल
- राज कुमार सिंह
- हरदीप सिंह पुरी
- मनसुख मांडविया
राज्य मंत्री
- फग्गन सिंह कुलस्ते
- अश्विनी कुमार चौबे
- अर्जुन राम मेघवाल
- जनरल (रि) वीके सिंह
- कृष्णपाल गुर्जर
- रावसाहिब पाटिल दानवे
- जी किशन रेड्डी
- पुरुषोत्तम रूपाला
- रामदास अठावले
- साध्वी निरंजन ज्योति
- बाबुल सुप्रियो
- संजीव बालियान
- संजय धोत्रे
- अनुराग ठाकुर
- सुरेश अंगाड़ी
- नित्यानंद राय
- रतनलाल कटारिया
- वी मुरलीधरन
- रेणुका सिंह
- सोम प्रकाश
- रामेश्वर तेली
- प्रताप चंद्र सारंगी
- कैलाश चौधरी
- देबोश्री चौधरी