Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में मौजूद कई जगहों के नाम बदलने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नामकरण जनभावना और भारतीय संस्कृति और विरासत के तहत किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।
हरिद्वार जिला
भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है। वहीं बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर हो गया है। चांदपुर काना ज्योतिबाफुले नगर, नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट का नाम मोहनपुर जट कर दिया गया है। साथ ही, खानपुर कुर्सली का नाम बदलकर आंबेडकर नगर, खानपुर ब्लॉक के इदरीशपुर का नाम नंदपुर हो गया है। खानपुर का नाम कृष्णपुर और अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर कर दिया गया है।
देहरादून जिले में किन जगहों के बदले नाम
अब बात देहरादून जिले की करें तो यहां पर भी कई जगहों के नामों में बदलाव किया गया है। सबसे पहलेतो देहरादून नगर निगम के मियांवाला का नाम रामजीवाला किया गया है। साथ ही विकासनगर ब्लॉक का पीरवाला का नाम केसरी नगर हो गया है। चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर हो चुका है। सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर हो गया है।
पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने दी नई आबकारी नीति को मंजूरी
नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों में किन जगहों के बदले नाम
नैनीताल में नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग किया गया है। पनचक्की में आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग हो गया है। वहीं बात अब अगर ऊधम सिंह नगर जिले की करें तो यहां पर नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्या पुरी हो गया है।
यूसीसी को लेकर बरेली में क्या बोले पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बरेली में कहा कि समान नागरिक संहिता यह सुनिश्चित करेगी कि मुस्लिम बहनें हलाला और शिद्दत जैसी बुरी प्रथाओं का शिकार न हों और महिलाओं को उत्तराधिकार और संपत्ति के अधिकार में किसी भी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी धर्म या संप्रदाय के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य समाज की कुरीतियों को खत्म करके समरसता और समानता स्थापित करना है। इस संहिता में किसी भी धर्म की मान्यताओं को खत्म नहीं किया गया है।