महाराष्ट्र के पेल्हर में  पुलिस ने एक मामला सुलझाया जिसमें मदद ली पर्ची पर लिखे सिर्फ चार अक्षरों से ही। मामला 10 मई 2023 की रात का बताया जाता है। जिसकी पूरी तिकड़म अब जाकर सुलझी है। कहानी शुरू होती है पेल्हर पुलिस को नालसोपारा में मिली एक अनजान लाश से। पहले तो पुलिस को लगा कि यह एक आम सी घटना रही होगी, लेकिन जांच तो होनी ही थी। पोस्टमार्टम कराया गया। सिर में गंभीर चोट की बात निकलकर सामने आई। इसके बाद दर्ज हुआ हत्या का केस और जांच के लिए पुलिस आगे बढ़ी। 

कैसे सुलझाई गुत्थी? 

पुलिस को जिस हालत में यह लाश मिली उससे कुछ भी हासिल होना नामुमकिन था। ना उसके पास से फोन बरामद हुआ, ना पर्स और ऐसा कुछ भी नहीं जिससे मदद ली जा सके। लेकिन उसकी पेंट में रखी एक छोटी सी पर्ची ने पुलिस को मौत की वजह तक पहुंचा दिया। यह कैसे हुआ, हम बताते हैं। उस पर्ची पर चार अक्षर लिखे थे, ‘ईएसईएल’। पुलिस ने गूगल सर्च किया तो इससे जुड़े कई सर्च मिले, इनमें से एक था मुंबई के मानखुर्द में मौजूद एसेल स्टुडियो। पुलिस एसेल स्टुडियो पहुंच गई। वहां उन्हें पता चला कि 27 साल का संतोष 7 मई से गायब है। 

तेज हुई पुलिस की जांच 

यहीं से पुलिस ने जांच शुरू की और संतोष को जानने वाले एक-एक शख्स से पूछताछ की गई। यहां पता चला कि संतोष की आखिरी बार किसी लड़की से बात हुई थी।

पुलिस ने लड़की से संपर्क किया तो पता चला कि संतोष को उसने आखिरी बार उसके दो दोस्त सुनील और राहुल के साथ देखा था। पुलिस को सुनील पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार किया गया। सुनील ने खुलासा किया कि उसने ही संतोष को मारा है क्योंकि वह उसे मिल रहे काम से दुखी था। संतोष एसेल स्टुडियो में ही काम करता था। जहां उसे अच्छे काम मिल रहे थे और वह बतौर