Vijay Kumar Yadav
मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मुंबई के भायखला इलाके में एक 33 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला को उसके पति द्वारा कथित तौर पर ‘मोटी’ कहे जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक महिला की मां की शिकायत के आधार पर पति और उसकी बहन पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कहा कि तहमीना असलम कांडे ने 14 फरवरी को पश्चिम भायखला इलाके में अपनी मां के घर पर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मृतक महिला की 69 वर्षीय मां रजिया वसीम अंसारी बाहर गई थीं। पुलिस ने कहा कि महिला डिप्रेशन में आ गई थी क्योंकि उसे अपने पति असलम कांडे पर संदेह था कि उसने दूसरी महिला से शादी कर ली है क्योंकि वह बच्चे को जन्म देने में असमर्थ थी।
असलम और तहमीना की शादी 17 जनवरी 2016 को हुई थी। लेकिन पारिवारिक मुद्दों और घर के कामों को लेकर असलम और तहमीना की सास-ससुर के साथ झगड़े होते थे। पुलिस ने कहा कि कुछ दिनों के बाद असलम और तहमीना भी आपस में झगड़ने लगे। असलम दावा करता था कि तहमीना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह छोटी-छोटी बातों पर उससे लड़ती रहती है। पुलिस ने बताया कि असलम एक बार झगड़े के बाद पत्नी को उसकी मां के घर भी छोड़ गया था।
जब तहमीना की मां ने पत्नी से कारण पूछा तो उसने बताया कि असलम अकसर उसे पीटता था। उसने उसे यह भी बताया कि असलम उसे कभी भी छुट्टियों पर बाहर नहीं ले जाता था और अपने उसे बहुत कम पैसे भी देता था। कुछ दिनों बाद तहमीना असलम के घर लौट आई। राजिया ने आरोप लगाया कि तहमीना के पति द्वारा उसे लगातार परेशान किया जाता रहा है।
रजिया वसीम अंसारी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा, “जब मैंने उससे (तहमीना) पूछा कि क्या हुआ था, तो उसने मुझे बताया कि असलम अकसर उसके साथ झगड़ा करता था। उसे उस पर अफेयर होने का शक होगा। जब भी तहमीना घर पर होती थी तो वह घर में कपड़ों का एक पार्टीशन लगा देता था। वह उसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करने देता था। यहां तक कि जब वह बाजार जाती थी तो भी उसे उस पर अफेयर होने का शक होता था। तहमीना शारीरिक रूप से स्वस्थ है, इसलिए असलम भी असलम उसे ताना मारते हुए कहता था, ‘तू मोटी है, देखने में अच्छी नहीं है, तुझे कपड़े पहनने का ढांग नहीं है। वह उसे ताना भी मारता था क्योंकि वह बच्चे को जन्म नहीं दे सकती।”
रजिया ने यह भी आरोप लगाया कि तहमीना ने उसे बताया कि असलम की बहन (तबस्सुम अब्दुल करीम शेख) ने उसके भाई (असलम) को उसकी पत्नी को परेशान करने के लिए उकसाया था। रजिया अंसारी की शिकायत पर अग्रीपाड़ा पुलिस ने रविवार को असलम और उसकी बहन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 498A (महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि वह आरोप की पुष्टि करने के बाद ही कोई कार्रवाई करेगी।