मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में गर्म खाने के बर्तन में गिरने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सोमवार को चिकलथाना इलाके के पुष्पक गार्डन इलाके में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान हर्षल संतोष गढ़ू के रूप में की गई।

रसोई में खेल रहा था बच्चाः पुलिस ने बताया कि हर्षल घर की रसोई में खेल रहा था, जब उसकी मां घर के कुछ कामों में व्यस्त थी। अधिकारी ने कहा कि वह खेलते समय पास के गर्म खाने के बर्तन में गिर गया, जिसमें वह बुरी तरह से जल गया। बताया जा रहा है कि खाने का बर्तन जमीन पर ही रखा हुआ था।
National Hindi News, 26 June 2019 LIVE Updates: दिन भर की खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें

इलाज के दौरान हुई मौतः पुलिस अधिकारी हर्षल संतोष ने बताया कि बच्चे की मां आनन फानन में उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की की दादी ने बताया कि हर्षल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। सोमवार को वह रसोई में खेल रहा था तभी अचानक उसे चक्कर आ गया और वह गर्म खाने के बर्तन में गिर गया। पीड़ित की दादी ने बताया कि गर्म खाने में गिरने से उसका मुंह और सिर बुरी तरह जल गया था। इससे पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद में गुलाब जामुन के गरम शीरे में एक दो साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। दरअसल एक धार्मिक समारोह में भोजन तैयार किया जा रहा था। इस दौरान नजदीक में खेल रहा एक 2 साल का एक बच्चा खेलते-खेलते बड़े बर्तन में उबाले जा रहे शीरे में गिर गया। इसके बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।