Mumbai Rains, Train Timing, Train Delay, IRCTC, Weather Forecast News: मुंबई में 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार (19 सितंबर) को सुबह छह घंटों में ही शहर में 69 मिमी बारिश हो चुकी थी। Western Railway की ट्रेनें 5 से 10 मिनट की देरी से चल रही है। मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश (IMD Alert for Extremly Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है। गुरुवार (19 सितंबर) को ठाणे-कोंकण (Thane-Konkan) क्षेत्र में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी (Holiday) घोषित कर दी है। मुंबई के अलावा रायगढ़ के लिए भी अलर्ट जारी हुआ है। Emergency की स्थिति में Dial-100 पर संपर्क करें।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शाम को आठ बजकर 28 मिनट पर 0.98 मीटर तक की लहरें उठ सकती हैं। उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश लगातार जारी रहने की आशंका है।
Record Break Rain: मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में इस साल औसत से 26 फीसदी ज्यादा यानी 2366 मिमी बारिश हुई है, जबकि यहां औसतन 1800 मिमी बारिश होती है। वहीं उपनगरीय इलाकों में औसत से 67 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं सितंबर महीने के पहले 18 दिनों में ही 921.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा 1 सितंबर सुबह 8:30 बजे से है। बता दें कि इससे पहले 1954 में इस अवधि में 920 मिमी बारिश हुई थी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सितंबर में मुंबई में औसतन 327.1 मिमी बारिश होती है, जबकि इस साल मॉनसून 15 दिनों की देरी से प्रभावी हुआ था।
अरब सागर के पूर्वोत्तर और पूर्व-मध्य क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसका असर दक्षिण गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के समुद्र तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में 20 सितंबर को भी भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। फिलहाल मुंबई में झमाझम का दौरा जारी है। इसके अलावा उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में भई अति-मूसलाधार बारिश की आशंका है।
मुंबई में झमाझम बारिश के बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर बताया कि किस इलाके में कितनी बारिश होगी।
भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव की खबरें सामने आई हैं। इन इलाकों में कई वाहन भी फंस गए।
बीएमसी (मुंबई महानगरपालिका) ने गुरुवार (19 सितंबर) की सुबह बारिश को लेकर यह जानकारी दी।
मुंबई के पड़ोसी महानगर पुणे में भी इस साल लगातार भारी बारिश जारी है। पिछले 24 घंटों में पुणे में रिकॉर्ड बारिश हुई है। गुरुवार (19 सितंबर) इस महीने का सबसे ज्यादा बारिश वाला दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शिवाजीनगर वेदर स्टेशन में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसी तरह पाषन में गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 44.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में इस साल औसत से 26 फीसदी ज्यादा यानी 2366 मिमी बारिश हुई है, जबकि यहां औसतन 1800 मिमी बारिश होती है। वहीं उपनगरीय इलाकों में औसत से 67 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
सितंबर महीने के पहले 18 दिनों में ही 921.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा 1 सितंबर सुबह 8:30 बजे से है। बता दें कि इससे पहले 1954 में इस अवधि में 920 मिमी बारिश हुई थी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सितंबर में मुंबई में औसतन 327.1 मिमी बारिश होती है, जबकि इस साल मॉनसून 15 दिनों की देरी से प्रभावी हुआ था।
पुणे स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर बने Cyclonic circulation के चलते महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है।
किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए NDRF (National Disaster Relief Force) की टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने हेल्पालाइन नंबर जारी किया है। मुसीबत में फंसे लोग 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।
वेस्टर्न रेलवेः मुंबई में भारी बारिश के चलते वेस्टर्न रेलवे की ट्रेनें 5 से 10 मिनट की देरी से चल रही है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दोपहर दो बजकर 23 मिनट पर अरब सागर में हाईटाइड आ सकता है। इस दौरान 3.83 मीटर तक ऊंसी लहरें उठ सकती हैं। वहीं शाम को आठ बजकर 28 मिनट पर 0.98 मीटर तक की लहरें उठ सकती हैं। उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश लगातार जारी रहने की आशंका है।
अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका के चलते मुंबई पुलिस की ओर से अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
मुंबई, रायगढ़ समेत कई नजदीकी इलाकों में अगले 48 घंटे भारी बारिश को लेकर दी गई मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम के आदेश पर छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।
मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश (IMD Alert for Extremly Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है। गुरुवार (19 सितंबर) को ठाणे-कोंकण (Thane-Konkan) क्षेत्र में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी (Holiday) घोषित कर दी है। मुंबई के अलावा राजगढ़ के लिए भी अलर्ट जारी हुआ है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पर एक बार फिर बादलों का साया मंडराया है। भारी बारिश और जलजमाव के चलते एक ही सीजन में तीन बार बाढ़ जैसे हालात झेल चुकी मुंबई में एक बार फिर अति-मूसलाधार बारिश की आशंका है।