Motihari Assembly Election Result 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक मोतिहारी विधानसभा सीट पर मुकाबला भी काफी रोचक होने वाला है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने तीन बार से लगातार तीन बार से पार्टी का परचम लहरा रहे प्रमोद कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के खाते में आई मोतिहारी सीट से देवा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टीउम्मीदवारविजेता
बीजेपीप्रमोद कुमार
आरजेडीदेवा गुप्ता

2020 के चुनाव में मोतिहारी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद कुमार ने जीत हासिल की थी। प्रमोद कुमार ने 92733 वोट हासिल किए थे। वहीं आरजेडी कैंडिडेट ओम प्रकाश चौधरी 78088 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। तो आरएलएसपी कैंडिडेट दीपक कुमार कुशवाहा को 3716 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
प्रमोद कुमारभारतीय जनता पार्टी (BJP)92,733विजेता14,645
ओम प्रकाश चौधरीराष्ट्रीय जनता दल (RJD)78,088उपविजेता
दीपक कुमार कुशवाहाराष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP)3,716तीसरा

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रमोद कुमार ने जीत का परचम लहराया था। प्रमोद कुमार ने आरजेडी कैंडिडेट बिनोद कुमार श्रीवास्तव को 18517 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी थी। प्रमोद कुमार को कुल 79947 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे बिनोद कुमार श्रीवास्तव को कुल 61430 वोटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार रहे थे। उन्हें कुल 7619 वोट मिले थे।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
प्रमोद कुमारभारतीय जनता पार्टी (BJP)79,947विजेता18,517
बिनोद कुमार श्रीवास्तवराष्ट्रीय जनता दल (RJD)61,430उपविजेता
मनोज कुमारनिर्दलीय7,619तीसरा

2010 मोतिहारी विधानसभा चुनाव परिणाम

2010 में हुए चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद कुमार ने बाजी मारी थी। प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल कैंडिडेट राजेश गुप्ता को 22170 वोटों के मार्जिन से हराया था। प्रमोद कुमार को कुल 51888 वोट मिले थे। राजेश कुमार को कुल 27358 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय सुरेश सहनी को कुल 9764 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थानजीत/हार का अंतर
प्रमोद कुमारभारतीय जनता पार्टी (BJP)51,888विजेता22,170
राजेश गुप्ताराष्ट्रीय जनता दल (RJD)27,358उपविजेता
सुरेश सहनीनिर्दलीय9,764तीसरा