Pankaj Singh Delhi Cabinet Minister: रेखा गुप्ता ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य मुख्यमंत्रियों और बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसमे बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले पंकज सिंह का नाम भी शामिल है। पंकज सिंह को दो दिन पहले ही बड़ा झटका लगा है। 18 फरवरी को उनकी मां का निधन हो गया और कल ही उनका अंतिम संस्कार हुआ है। पंकज सिंह के भाई ने कहा कि अगर आज उनकी मां जिंदा होती तो उनको बहुत ही गर्व होता।
पंकज कुमार सिंह का जन्म 6 नवंबर 1977 को हुआ। वे दिल्ली नगर निगम में पूर्व एडिशनल कमिश्नर राज मोहन सिंह के बेटे हैं। वह पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। पंकज सिंह ने 1998 में बिहार के बोधगया में मौजूद मगध यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री हासिल की। उनकी पत्नी रश्मि कुमारी भी एक डेंटिस्ट ही है। पंकज सिंह की दो बेटियां हैं। उनका नाम भव्या सिंह और प्रज्ञा सिंह है।
पंकज सिंह का सियासी करियर
पंकज सिंह के सियासी सफर की बात करें तो उन्होंने राज्य विधानसभा में जाने से पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) में पार्षद के रूप में पॉलिटिक्स में एंट्री की। 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। उन्होंने 135,564 वोट हासिल किए और आम आदमी पार्टी के विधायक रहे महेंद्र यादव को 12,876 वोटों के अंतर से हराया। उनकी जीत ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अहम उपलब्धि हासिल की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संभाला कार्यभार
अगले छठ तक यमुना अलग रूप में मिलेगी- पंकज सिंह
पंकज सिंह ने समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि हम निश्चित तौर पर यमुना नदी के निरीक्षण के लिए जाएंगे। पूरी मंत्रिपरिषद वहां पर जा रही है। आपको साफ और सुंदर यमुना मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के लोगों से यह वादा करती है। अगले छठ तक आपको यमुना एक अलग रूप में मिलेगी। हम इसे पहली कैबिनेट मीटिंग में पारित करेंगे और विकास योजनाओं को फिर से लागू करेंगे। हम जल्द से जल्द प्रधानमंत्री मोदी के सभी वादों को पूरा करेंगे। BJP के जिस विधायक को मार्शल दिल्ली विधानसभा से बार-बार निकाल देते थे बाहर, अब वही बनने जा रहे स्पीकर