यहां 16 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है। लड़के पर आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली मानसिक तौर पर अक्षम एक 21 साल की लड़की के साथ रेप किया। घटना दीवार आईलैंड इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त लड़की घर पर अकेली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद ओल्ड गोवा पुलिस स्टेशन ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया और उसे जुवेनाइल रिमांड होम भेज दिया। अभी इस मामले की और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।