मेरठ में शिवपुराण कथा के दौरान भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में कई महिलाओं के घायल होने की जानकारी मिल रही है। कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान ये हादसा हुआ है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा कथा पंडाल के एंट्री गेट पर प्रवेश के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार, एंट्री गेट पर कथा सुनने वालों की ज्यादा भीड़ जमा हो गई थी। जिस कारण से एंट्री गेट पर भगदड़ मच गया। स्थिति ऐसी आ गई कि महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगीं। बताया जा रहा है कि चार महिलाओं के घायल होने की खबर है।

भगदड़ में घायल लोगों को करवाया गया भर्ती

बताया जा रहा है कि मेरठ पुलिस मौके पर थी, लेकिन कथा में भगदड़ होने की स्थिति में पुलिस की और टीम बुला ली गई है। जानकारी के अनुसार भगदड़ में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पंडाल में घुसने के दौरान जहां भीड़ होने की वजह से भगदड़ मचा है।

मेरठ पुलिस के अधिकारी ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से ये भगदड़ मची। हालांकि राहत की बात है कि इस भगदड़ में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। स्थिति सामान्य है। घटना स्थल पर कई पुलिस अधिकारी मेडिकल और एम्बुलेंस की टीम मौजूद है।