Matihani Assembly Election Result 2025: बिहार की मटिहानी विधानसभा सीट से आरजेडी और जदयू के बीच कड़ी टक्कर है। लेकिन फायदा आरजेडी को हुआ। RJD के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार सिंह ने 5290 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। वह इस सीट से मतगणना के शुरुआत से ही आगे चल रहे थे। उनके सामने जेडीयू ने राजकुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा जिन्हें हार का सामना करना पड़ा।
बिहार की मटिहानी विधानसभा सीट से JDU के लिए इसलिए कड़ी टक्कर है क्योंकि, इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह मैदान में हैं। नरेंद्र पहले जदयू में थे लेकिन टिकट न मिलने के चलते आरजेडी में शामिल हो गए। पहले राउंड की वोटिंग में नरेंद्र कुमार सिंह 3364 वोटों से आगे चल रहे थे। चौथे राउंड की मतगणना में भी वह 6224 वोटों से आगे चल रहे थे और आठवें राउंड में 14386 वोटों से बंपर बढ़त बनाए हुए थे और अंत में कुल 117789 मत पाकर जीत गए।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
मटिहानी विधानसभा सीट ऐसी है, जहां से 2020 के चुनाव में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने जीत हासिल की थी। उनकी पार्टी ने केवल एक ही सीट पर जीत हासिल की थी और वह मटिहानी विधानसभा सीट थी।
मटिहानी से कौन है उम्मीदवार?
अगर हम 2025 के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की बात करें तो आरजेडी ने नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं जेडीयू ने राजकुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। राजकुमार सिंह 2020 के विधानसभा चुनाव में लोजपा के टिकट पर यहां से जीते थे।
| पार्टी | उम्मीदवार के नाम | वोट |
| आरजेडी | नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह | 117789 (जीत) |
| जेडीयू | राजकुमार सिंह | 112499 |
2020 के विधानसभा चुनाव में मटिहानी विधानसभा सीट से लोजपा के राजकुमार सिंह को 61,364 वोट मिले थे। वहीं जेडीयू के नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को 61,031 वोट मिले थे। महागठबंधन की ओर से सीपीएम उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह को 60,599 वोट मिले थे। इस प्रकार से 333 वोटों से लोजपा उम्मीदवार राजकुमार सिंह की जीत हुई थी। हालांकि चुनाव के बाद राजकुमार सिंह लोजपा छोड़कर जदयू में शामिल हो गए थे।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| लोजपा | राजकुमार सिंह | 61,364 (जीत) |
| जेडीयू | बोगो सिंह | 61,031 |
| सीपीएम | राजेंद्र प्रसाद सिंह | 60,599 |
क्या है जातीय समीकरण?
अगर हम मटिहानी विधानसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर भूमिहार वोटरों का दबदबा है। यहां पर 25 फीसदी से अधिक वोटर भूमिहार समुदाय से आते हैं। वहीं यादव, कुर्मी और धानुक वोटरों की संख्या भी यहां पर अच्छी है।
